विज्ञापन

Kiss Day 2026 (13th Feb): एक छोटी सी किस में बंधा प्यार का गहरा एहसास, किस डे पर शेयर करें ये 6 दिल छू लेने वाली शायरी

Happy Kiss Day 2026:वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन सबसे ज्यादा इमोशनल और रोमांटिक माना जाता है. रोज डे से शुरू हुई मोहब्बत की ये कहानी 13 फरवरी यानी किस डे पर आकर अपने सबसे खास मोड़ पर पहुंचती है. इस दिन प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जाता. बल्कि मोहब्बत का अहसास लबों से छू कर महसूस किया जाता है. दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता इश्क में तब्दील हुआ या नहीं. उसे परखने के लिए भी ये दिन खास होता है.

Kiss Day 2026 (13th Feb): एक छोटी सी किस में बंधा प्यार का गहरा एहसास, किस डे पर शेयर करें ये 6 दिल छू लेने वाली शायरी
Kiss Day 2026 Feb Date

Happy Kiss Day 2026: रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे और हग डे के बाद आता है किस डे. किस डे को प्यार के इजहार का सबसे प्यारा और पर्सनल तरीका माना जा सकता है. ये दिन सिर्फ रोमांटिक कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो अपने रिश्ते में वॉर्मथ और इमोशनल बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. किस डे के ठीक अगले दिन आता है वैलेंटाइन डे (14 फरवरी), जो प्यार के जश्न को मुकम्मल बना देता है. आइए किस डे की खासियत के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि इस दिन को आप कैसे खास बना सकते है. किस तरह के मैसेज आप इस दिन अपने कर सकते हैं. 

किस डे कब है? | When Is Kiss Day In 2026

हर साल वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को किस करके अपने प्यार, भरोसे और केयर का इजहार करते हैं.

किस डे का क्या महत्व है? | Significance OF Kiss Day

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और डोपामिन जैसे फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं. ये हार्मोन खुशी बढ़ाने के साथ साथ तनाव कम करते हैं और रिश्तों में इमोशनल जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों मनाते हैं किस डे? | What Is The Purpose Of Kiss Day?

किस डे के पीछे कोई खास ऐतिहासिक कहानी नहीं है, लेकिन मॉडर्न रिलेशनशिप्स में इसका इंपोर्टेंस काफी ज्यादा है. किस डे अगर कामयाब रहा तो ये पार्टनर्स के बीच सबसे पर्सनल और सबसे प्यारा मोमेंट भी बन सकता है. ये दिन महसूस करवाता है कि कभी कभी एक छोटा सा जेस्चर भी बहुत कुछ कह जाता है.

कैसे मनाएं किस डे? (How to Celebrate Kiss Day?)

  • अपने पार्टनर के साथ शांति और सुकून भरा वक्त बिताएं
  • एक प्यारी सी किस के साथ अपने प्यार का इजहार करें
  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में वीडियो कॉल या रोमांटिक टेक्स्ट भेजें
  • छोटा सा सरप्राइज प्लान कर अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं

गिफ्ट में क्या दें? | Top Kiss Day Gift Ideas

  • किस शेप चॉकलेट
  • लिप शेप पिलो
  • रोमांटिक फ्रेगरेंस
  • पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
  • हैंडरिटन लव लेटर या ग्रीटिंग कार्ड

किस डे शायरी | Happy Kiss Day 2026 Shayari In Hindi

एक किस में छुपा जो एहसास मिला,
वो हर लफ्ज से कहीं ज्यादा खास लगा..
Happy Kiss Day

तेरे होंठों की वो हल्की सी मुस्कान,
एक किस में बदल कर बन गई पहचान..
Happy Kiss Day

कहने को अल्फाज बहुत थे दिल में,
पर एक किस ने सब बयां कर दिया..
Happy Kiss Day

मोहब्बत यूं ही मुकम्मल नहीं होती,
एक किस उसे और गहरा बना देती है..
Happy Kiss Day

आज किस डे है, पास आ जाओ ज़रा,
हर खुशी में तेरा साथ चाहिए बस इतना सा..
Happy Kiss Day

तेरी एक किस में सुकून ऐसा मिला,
जैसे सारी दुनिया वहीं ठहर गई..
Happy Kiss Day

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: Hug Day 2026 (12th Feb): हग डे पर इस तरह जताएं पार्टनर को प्यार, भेजें ये 6 शायरी और रोमांटिक मैसेज
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com