विज्ञापन

खान सर के 7 Motivational Quotes: ‘पसीने से नहाओगे तो इतिहास बनाओगे’

खान सर ने अपने काम से ऐसी पहचान बनाई कि बिना क्लास देखे भी लोग उन्हें जानते हैं. चलिए पढ़ते हैं उनके 7 अनमोल कोट्स जो आपके अंदर का सिकंदर जगा देंगे-

खान सर के 7 Motivational Quotes: ‘पसीने से नहाओगे तो इतिहास बनाओगे’
Khan Sir Motivational Quotes: छात्रों के लिए खान सर के मोटिवेशनल कोट्स.

Khan Sir Inspirational: खान सर का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा. उनकी लोकप्रियता सिर्फ उनकी मेहनत और पढ़ाने के अंदाज की वजह से है. इतना असर है उनके काम का कि जिन्होंने उनका एक भी लेक्चर नहीं देखा, वो भी उन्हें 'वो सर' कहकर पहचान लेते हैं. खान सर की बातें सिर्फ छात्रों को ही नहीं उनसे इतर जीवन से जुड़ी परेशान‍ियों से लड़ने का हौंसला भी देती हैं. आज हम उनके कुछ प्रेरणादायक कोट्स पर बात करेंगे, जो युवाओं को नई ऊर्जा देते हैं.

खान सर (Khan Sir) न केवल बिहार में बल्कि पूरे देश में बेहद पॉपुलर हैं. देशभर के छात्र उनके ऑनलाइन क्लास से जुड़े हुए हैं. उनकी कही बातें बच्चों को बेहद मोटिवेट करती हैं. आइए खान सर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स पर नजर डालते हैं.

Motivation for Students | Khan Sir की अनमोल सीख

1. इतिहास लिखने का हुनर

खान सर कहते हैं कि अगर इतिहास रचना है तो कड़ी मेहनत करो. वह कहते हैं, ‘जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा, जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा.'
 

Latest and Breaking News on NDTV

देश भर में छात्र खान सर (Khan Sir) की ऑनलाइन क्लासेस से जुड़े हुए हैं.  

2. राजा बनना है तो...

खान सर कहते हैं, "अगर आपको राजा बनने का शौक है, तो गुलाम की तरह मेहनat करना सीखिए."

Latest and Breaking News on NDTV

खान सर न केवल बिहार में बल्कि पूरे देश में बेहद पॉपुलर हैं.  

3. तू सिकंदर है..

किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए खान सर अपने छात्रों से कहते हैं, ‘ये दुख, ये दर्द, ये सब तेरे अंदर है. अपने बनाए पिंजरे से बाहर निकलकर देख, तू अपने आप में एक सिकंदर है.''

Latest and Breaking News on NDTV

खान सर (Khan Sir) की कही बातें बच्चों को बेहद मोटिवेट करती हैं. 

4. गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है

खान सर कहते हैं कि ‘गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है. अगर इंसान उम्मीद बनाए रखता है और आखिर तक मेहनत करता रहता है तो उसे कामयाबी जरूर मिलती है, भले इसमें थोड़ा समय लग जाए.'

Latest and Breaking News on NDTV

खान सर के कुछ मोटिवेशन कोट्स  

5. जीवन में लड़ना सीखो

खान सर अपने छात्रों को ये संदेश देते हैं कि चाहे जीत हो या हार, लड़ना जरूरी है यानी जीवन में कोशिश करना जरूरी है. वह कहते हैं, ‘जब जीत पक्की हो, तब युद्ध कोई भी लड़ सकता है. असली वीर तो तब है, जब हार पक्की हो. फिर भी कर्ण की तरह युद्ध में उतर जाए.'

Latest and Breaking News on NDTV

Motivation for Students.

6. सफलता का मंत्र

खान सर कहते हैं कि सफलता पानी है तो कड़ी मेहनत करो. बकौल खान सर, "सफलता की सबसे बड़ी बात है कि वो मेहनत करने वाले पर फिदा हो जाती है."

Latest and Breaking News on NDTV

Khan Sir की अनमोल सीख 

7. शिक्षा सबसे बड़ा हथियार

खान सर शिक्षा की अहमियत बताते हुए कहते हैं, ‘हथियार से एक आदमी की जान जा सकती है. लेकिन कलम में बहुत ताकत होती है. शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो हर कुरीति से लड़ सकता है, हर तरह की समस्या से लड़ सकता है. यह एक ऐसा हथियार है जो मेटल डिटेक्टर में भी नहीं पकड़ा जाता.'

Latest and Breaking News on NDTV

खान सर की कौन सीख आपको सबसे ज्यादा मोटिवेट करती है? इस लेख को अपने दोस्‍तों से साझा करें और ऐसी ही मोटिवेशनल खबरों के लिए पेज को फॉलो करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com