Safety Tips for Riding Bike: आज देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े तक पतंगबाजी का आनंद लेते हैं. आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का नजारा देखने लायक होता है. लेकिन कई बार पतंग उड़ाने का यह मजा कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो जाता है. दरअसल, अक्सर देखा गया है कि मांझा बाइक सवारों के गले में फंस जाता है, जिससे गंभीर चोटें आती हैं और कई मामलों में जान भी चली जाती है. ऐसे हादसे ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों के साथ होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ आसान और जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मांझे से होने वाले खतरनाक हादसों से बच सकते हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब नई पीढ़ी पर नहीं चल रहा शराब का जादू, रिपोर्ट से जानिए Gen-Z कैसे बदल रहे दुनिया
1. स्कार्फ या मफलर का करें इस्तेमाल
चाइनीज मांझे से बचने के लिए आप स्कार्फ और मफलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आप जब भी बाइक या दोपहिया वाहन चलाएं तो गले में स्कार्फ या मफलर पहनें. इससे मांझा सीधे गले के संपर्क में आने से बच जाएगा और कोई हादसा नहीं होगा. साथ ही यह सर्दी से भी बचाव में भी काफी ज्यादा मददगार साबित होगा.
2. स्पीड कम रखेंपतंगबाजी के मौसम में दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा स्पीड को कम रखना चाहिए. धीमी गति से चलने पर आप न केवल सड़क पर बेहतर कंट्रोल बनाए रख पाएंगे, बल्कि मांझे से होने वाले खतरे को भी काफी हद तक कम कर देंगे. दरअसल, अगर आपकी गर्दन से मांझा टकराता भी है, तो कम स्पीड होने पर उसका असर हल्का होगा और गंभीर चोट या जानलेवा हादसे की संभावना घट जाएगी. वहीं, तेज रफ्तार में गंभीर हादसा होने के चांस काफी ज्यादा हो जाते हैं.
3. फेंस का करें उपयोगमांझे से बचने के लिए आप अपने दोपहिया वाहन पर सेफ्टी फेंस लगवा सकते हैं. इससे मांझा फेंस से टकराएगा और गर्दन की संपर्क में नहीं आएगा. आजकल यह फेंस बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध हैं और इन्हें लगाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है.
4. बच्चों को आगे न बिठाएंपतंगबाजी के मौसम में छोटे बच्चों को बाइक या दो पहिया वाहन पर आगे भूलकर भी नहीं बिठाना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें गंभीर खतरा हो सकता है क्योंकि मांझा अचानक सामने आकर उनके चेहरे या गले को चोट पहुंचा सकता है. हमेशा बच्चों को पीछे सुरक्षित तरीके से बिठाएं और सुनिश्चित करें कि वे ठीक से पकड़कर बैठे हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं