विज्ञापन

Phobia: मुझे कौन सा फोबिया है? ऐसे करें पता!

List of Phobias: आज हम इस स्टोरी में यह जानेंगे कि अपने फोबिया यानी दर को कैसे पहचानें? अगर आप समय रहते अपने दर को पहचान लेते हैं, तो उसे मैनेज कर सकते हैं.

Phobia: मुझे कौन सा फोबिया है? ऐसे करें पता!
Types Of Phobia

List of Phobias: किसी को ऊंचाई से डर लगता है, तो किसी को अंधेरे से, कोई भीड़ से घबरा जाता है, तो कोई पानी से दूर बनाता है. हम सभी को किसी न किसी चीज से डर लगता है, लेकिन आज हम इस स्टोरी में यह जानेंगे कि अपने फोबिया यानी दर को कैसे पहचानें? अगर आप समय रहते अपने दर को पहचान लेते हैं, तो उसे मैनेज कर सकते हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन-कौन से फोबिया होते हैं और अपने डर को कैसे पहचानें?

फोबिया का मतलब क्यों होता है?

फोबिया एक ऐसा डर होता है, जो असली में इतना खतरनाक न होते हुए भी बहुत तीव्र लगता है, जो शरीर के साथ ही साथ दिमाग को भी प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं कौन-कौन से फोबिया होते हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

कौन-कौन से फोबिया होते हैं?

जानवरों से जुड़े फोबिया

  • जूफोबिया: किसी भी जानवर से डर
  • साइनोफोबिया: कुत्तों से डर
  • एल्यूरोफोबिया: बिल्लियों से डर
  • ओफिडियोफोबिया: सांपों से डर
  • अराक्नोफोबिया: मकड़ी से डर

प्रकृति से जुड़े फोबिया

  • एक्रोफोबिया: ऊंचाई से डर
  • एस्ट्राफोबिया: बिजली, गरज और तूफानों से डर लगना
  • एक्वाफोबिया: पानी से डर
  • निक्टोफोबिया: अंधेरे से डर
  • एनेमोफोबिया: हवा से डर

मेडिकल और हेल्थ से जुड़े फोबिया

  • ट्रिपैनोफोबिया: इंजेक्शन से डर
  • हेमेटोफोबिया: खून देखकर डर लगना
  • नोसोफोबिया: किसी गंभीर बीमारी का डर
  • थानाटोफोबिया: मृत्यु का डर

जगहों और परिस्थितियों से जुड़े फोबिया

क्लॉस्ट्रोफोबिया: बंद जगहों से डर
एगोराफोबिया: भीड़ से डर
एयरोफोबिया: हवाई जहाज से डर
बाथोफोबिया: गहरी जगहों या खाई से डर
गेफाइरोफोबिया: पुल पार करने से डर

वस्तुओं और अनुभवों से जुड़े फोबिया

  • ट्राइपोफोबिया: छेदों के पैटर्न से डर
  • पायरोफोबिया: आग से डर
  • क्रोनोफोबिया: समय के बीतने का डर
     
Latest and Breaking News on NDTV

अपने फोबिया का टेस्ट कैसे करें?

ऑनलाइन टेस्ट करें: कई वेबसाइटों और ऐप्स ऐसी क्विज़ मिल जाती हैं, जिनकी मदद से आप अपने डर का पता लगा सकते हैं. बस आपको अपने कुछ सवालों के जवाब देने होंगे, जिससे यह पटाया लगाया जा सकेगा कि आपको कौन-सा फोबिया हो सकता है.

किसी साइकेट्रिस्ट से बात करें: आपके डर के समय और आपके डेली रूटीन की मदद से साइकेट्रिस्ट आपके फोबिया को पहचान सकते हैं. इसलिए जरूरी है साइकेट्रिस्ट की मदद लें.

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: सिर्फ 2 मिनट में ढेर सारा लहसुन छीलने का आसान तरीका, बस करना होगा ये काम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaunsa Phobia Hai Kaise Pata Kare, Phobia Ka Upchar Kya Hai, Phobia Kya Hota Hai, Types Of Phobia, Phobia Kaise Pata Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com