विज्ञापन

घर में कनखजूरों को भगाने के क्या उपाय हैं? कनखजूरे को हटाने के लिए कौन सी दवा है, घर में ऐसे बनाएं

Kankhajura Ko Kaise Bhagaye: बारिश के सीजन में घर में कनखजूरे काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं.

घर में कनखजूरों को भगाने के क्या उपाय हैं? कनखजूरे को हटाने के लिए कौन सी दवा है, घर में ऐसे बनाएं
कनखजूरे को कैसे भगाएं?
Photo Credit: NDTV

Tips to Get Rid of Centipedes: बारिश के सीजन में मक्खी-मच्छर, कीड़े, मकोड़ों का निकलना काफी ज्यादा आम बात हैं. लेकिन समस्या तब ज्यादा बढ़ती है जब ये जगह-जगह बैठकर घर में संक्रमण फैलाते हैं. ऐसे में समय रहते इन्हें नियंत्रित करना काफी ज्यादा जरूरी होता हैं. वहीं, बारिश के सीजन में एक कीड़ा और है जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. ये न केवल देखने में बुरा और अजीब लगता है बल्कि अगर किसी के कान या स्किन पर चिपक जाए तो काफी ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कनखजूरों को भगाने के उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही हम कनखजूरे को हटाने के लिए दवा भी बताएंगे जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

घर में कनखजूरों को भगाने के क्या उपाय हैं? 

1. सिरके का करें इस्तेमाल

कनखजूरे को भगाने के लिए सिरका काफी ज्यादा मददगार माना जाता है. इसके लिए आप पानी में सिरका और डेटॉल मिलाएं. इसके बाद इस पानी से रोज पोछा लगाएं. साथ ही आप घर के कोनों में स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे कनखजूरों के साथ-साथ बाकी कई कीड़े-मकोड़े भी परेशान नहीं करेंगे.

2. नीम का तेल

नीम के तेल की तीखी गंध कनखजूरे को भगाने में फायदेमंद मानी जाती है. इसके लिए आप कॉटन बॉल को नीम के तेल में भिगोएं और घर के कोनों में रख दें. इससे कनखजूरे खुद ही दूर भाग जाएंगे.

Add image caption here

Add image caption here

3. नमक का पानी

कनखजूरों के लिए नमक किसी जहर से कम नहीं होता है. कनखूजरों को भगाने के लिए आप पानी में नमक, सिरका और डेटॉल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों और नमी वाली जगह पर छिड़क दें. इससे कनखजूरों से छुटकारा मिलेगा.

कनखजूरे को हटाने के लिए दवा घर पर कैसे बनाएं?

कनखजूरे को घर से भगाने और मारने के लिए सिंथेटिक पाइरेथ्रोइड आधारित कीटनाशक स्प्रे और बोरिक एसिड पाउडर सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता है. वहीं, घर पर आप इन केमिकल की जगह फिनाइल और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. दवा बनाने के लिए पानी में फिनाइल और नमक को मिलाएं. इसके बाद इस स्प्रे को घर के कोनों में छिड़क दें. साथ ही आप इस पानी से घर में पोंछा भी लगा सकते हैं.

कनखजूरा स्किन से चिपक जाए तो क्या करें?

अगर कनखजूरा आपकी त्वचा पर चिपक जाता है तो सबसे पहले घबराएं नहीं. इसे हटाने के लिए नमक या चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आप कनखजूरे पर नमक या चीनी डाल दें. इससे कीड़ा हट जाएगा.

यह भी पढ़ें: कोबरा सांप अगर सामने आ जाए, तो क्या करें? जानिए सुरक्षित रहने और खतरे से बचने के आसान टिप्स

यह भी पढ़ें: गोह को भगाने का क्या तरीका है? घर से गोयरा भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Kankhajura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com