26 अगस्त 2026 को ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में मुस्लिम समुदाय में पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. खासकर महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं. बता दें कि ये त्योहार पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. 'मिलाद-उन-नबी' का शाब्दिक अर्थ है- पैगंबर का जन्म. इस खास मौके पर मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के जन्म और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं और जश्न के साथ त्योहार मनाते हैं. खासकर महिलाएं खूब सजती-सवरती हैं, साथ ही हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार ईद मिलाद-उन-नबी पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स के फोटोज लेकर आए हैं. आप इनमें से किसी को चुनकर सेव कर रख सकती हैं और ईद के मौके पर अपने हाथों को सुंदर सजा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं फोटोज पर-
चांद मेहंदी डिजाइन
ईद के मुबारक मौके पर आप अपने हाथों पर चांद डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं. इस तरह के डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं.

(Photo Credit: @arpitmehndiart/Instagram)

(Photo Credit: @arpitmehndiart/Instagram)

फूलों वाला मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है. ऐसे में आप अपने हाथों पर इन डिजाइन्स में से चुनकर मेहंदी लगवा सकती हैं.

(Photo Credit: @priya_mehndi_art__/Instagram)

(Photo Credit: @priya_mehndi_art__/Instagram)
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको बहुत ज्यादा भरे-भरे हाथ पसंद नहीं हैं, तो आप मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें उंगलियों, कलाई या हाथ के बीच में छोटा सा पैटर्न बनाया जाता है.

(Photo Credit: @arpitmehndiart/Instagram)
फुल हैंड मेहंदी
वहीं, अगर आपको पूरे हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुनकर अपने हाथों को सुंदर सजा सकती हैं.

(Photo Credit: @hennabyshree/Instagram)

(Photo Credit: @hennabyshree/Instagram)
मेहंदी लगाने से पहले इस बात का रखें ध्यानमेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें. हाथों पर क्रीम या कोई और चीज न लगाएं. इससे मेहंदी का रंग कम चढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें- 30 सेकंड में पता चल जाएगा बालों का झड़ना नॉर्मल है या नहीं? Hair Fall हो रहा है तो आज ही करें टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं