Kamar Dard Ke Karan: लंबे समय तक बैठना और गलत पोस्चर के कारण रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से कमर में दर्द होना आम है, लेकिन अगर यह दर्द लगातार बना रहे, तो इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप लंबे समय से कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है.आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कमर दर्द किन वजहों से हो सकता है.

Photo Credit: AI-Generated Image
कमर दर्द के कारण क्या है?
डिस्क से जुड़ी दिक्कतें: रीढ़ की हड्डियों के बीच एक-एक डिस्क होती है, जो कुशन का काम करती है. ऐसे में जब वह उभर जाए या खराब हो जाए, तो कमर में तेज दर्द उठ सकता है.
रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर: रीढ़ की हड्डियों में छोटे-छोटे फ्रैक्चर को कंप्रेशन फ्रैक्चर कहते हैं, जो हड्डी को कमजोर और अस्थिर बना देते हैं, और हल्की हरकत पर भी दर्द बढ़ जाता है. रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी में देखने को मिलता है. इसमें हड्डियाँ इतनी कमजोर हो जाती हैं कि खांसने या झुकने पर भी फ्रैक्चर हो सकता है.
स्पाइनल स्टेनोसिस: इस समस्या में रीढ़ की नली संकरी हो जाती है, जिससे नसें दबती हैं. इस समस्या में जलन वाला दर्द, पैरों में ऐंठन, पैरों में कमजोरी, मूत्र संबंधी समस्याएं या पीठ में दर्द, जलन या मरोड़ का सामना करना पड़ सकता है.
ट्यूमर: कैंसरयुक्त या गैर-कैंसर ट्यूमर दोनों ही हड्डियों को दबा सकते हैं, जिससे तेज दर्द होता है, खासकर रात में. ऐसे में इसका समय पर जांच (MRI/CT) करवाना बेहद जरूरी है. इससे गंभीर समस्या को बढ़ने से जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: Morning Sickness: प्रेगनेंसी में उल्टी होती है तो क्या करें? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं