Empty stomach Eating kaddu seeds benefits : कद्दू के बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं. ये बीज प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है. तो क्यों ना आप इसको अपनी डाइट में शामिल करें. कद्दू के बीज आप सुबह खाली पेट या शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं. यह बीज आसानी से किराने की दुकान पर मिल जाएगा. तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं इसके फायदों के बारे में. क्या आप भी खूब पीते हैं नींबू पानी, तो जानिए इसके क्या हैं साइडइफेक्ट्स
कद्दू बीज खाने के लाभ
- कद्दू के बीज में सूजनरोधी गुण होते हैं. इसको खाने से शरीर में किसी तरह की सूजन को कम करने में कारगर होते हैं. कद्दू के बीज कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित करती है.
- कद्दू के बीज में मैग्नीसियम की मात्रा अधिक होती है. मैग्नीशियम की मात्रा रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे आपके मधुमेह का खतरा कम होता है. तो इस लिहाज से भी यह फायदेमंद होता है.
- कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को कम करने और नियंत्रित करने में मदद करती है. यह बीज हार्ट अटैक के रिस्क को भी कम करने का काम करते हैं.
- रात में कद्दू के बीज खाकर सोने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो फिर तो आपको इस बीज का सेवन जरूर करना चाहिए.
- एक चौथाई कप सूखे कद्दू के बीज में कैलोरी180, प्रोटीन 10 ग्राम, वसा 16 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 3 ग्राम, फाइबर 2 ग्राम, चीनी 0 ग्राम होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं