विज्ञापन

कोरियन छोड़‍िए, बड़े काम के हैं ये जापानी ब्‍यूटी सीक्रेट्स, ग्‍लो करेगी स्किन

क्‍या आप जानते हैं कि ग्‍लोइंग स्किन के लिए जापानी क्‍या करते हैं. आज हम आपको जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने ज रहे हैं.

कोरियन छोड़‍िए, बड़े काम के हैं ये जापानी ब्‍यूटी सीक्रेट्स, ग्‍लो करेगी स्किन

Japanese Beauty Secrets: खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है ग्‍लोइंग स्किन. भला किसकी चाहत नहीं होती कि उसकी स्किन हेल्‍दी हो. इसके लिए लोग क्‍या कुछ नहीं करते. कोरियन स्किन केयर का ट्रेंड भी इसी कारण आया था. पर क्‍या आप जानते हैं कि ग्‍लोइंग स्किन के लिए जापानी क्‍या करते हैं. आज हम आपको जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने ज रहे हैं. इनकी मदद से आप भी अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं. ये सीक्रेट ऐसे हैं, जिन्‍हें आजमाने के लिए सारी सामग्री भी आपको किचन में ही मिल जाती है. तो देर किस बात की है, जानें जापानी सीक्रेट्स के बारे में. 

ये भी पढ़ें: चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

ग्‍लोइंग स्किन के लिए जापानी ब्‍यूटी सीक्रेट्स

ग्रीन टी 
ग्रीन टी ना केवल पेट के लिए अच्‍छी होती है. बल्कि इसे पीने से त्वचा को बहुत फायदा होता है. इसके एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाते हैं. आप खूबसूरती में निखार लाने के लिए जापानी महिलाओं की तरह नार्मल चाय की जगह ग्रीन टी पी सकती हैं. 

चावल के पानी का उपयोग 
कोरियन महिलाओं की तरह जापानी महिलाएं भी चावल का पानी का यूज स्किन केयर के लिए करती हैं. राइस वॉटर में विटामिन्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम और ग्‍लोइंग बनाते हैं. इसे यूज करने के लिए रात भर चावल को पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन इस पानी को चेहरे पर लगाएं. इस पानी से बाल भी धो सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

सीफूड पाउडर 
जापानी महिलाएं सीफूड पाउडर को जैतून के तेल के साथ पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाती हैं. सूखने पर धो देती हैं. आप भी सप्‍ताह में एक बार इसे लगा सकते हैं. 

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

स्‍टीम बाथ 
स्‍टीम बाथ से स्किन में चमक आती है. जापान में महिलाएं नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल डालकर नहाती हैं. जिससे स्किन को पोषण मिलता है. 

ग्‍लोइंग स्किन का ऑल-टाइम सीक्रेट 
कोरियन हो या जापानी स्किन केयर, हर जगह हेल्‍दी स्किन के लिए विटामिन सी युक्‍त फलों व साब्जियों का सेवन किया जाता है. इसलिए डाइट में नींबू, अंगूर, खट्टे फल, हरी सब्जियां जरूर शामिल करें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Beauty Secrets, Beauty Secrets, Japanese Beauty Secrets And Tricks, Japanese Beauty Secrets Collagen, Japanese Beauty Secrets For Face
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com