विज्ञापन

Janmashtami Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर हाथों में रचाएं 'कृष्णमय' मेहंदी, देखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स

आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आप इस बार भक्तिमय होने के लिए खास मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं. यहां देखिए जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन्स.

Janmashtami Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर हाथों में रचाएं 'कृष्णमय' मेहंदी, देखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स
जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन्स

Janmashtami Mehndi Designs: जन्माष्टमी के पास आते ही हर ओर कान्हा की भक्ति का रंग छा जाता है. इस दौरान लोग घरों को सजाने से लेकर अपने लुक में भी कृष्ण भक्ति की झलक शामिल करना पसंद करते हैं. अगर, आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आप इस बार भक्तिमय होने के लिए खास मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं. ये डिजाइन्स लड़के और लड़कियों दोनों लगा सकते हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं. बांसुरी, मोर पंख, राधा-कृष्ण की आकृति, शंख और मटकी जैसे डिजाइन्स न सिर्फ देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, बल्कि जन्माष्टमी की भावना को भी खूबसूरती से दर्शाते हैं. यहां देखिए कुछ ऐसे खास मेहंदी डिजाइन्स, जो इस जन्माष्टमी आपके हाथों को पूरी तरह 'कृष्णमय' बना देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: (Image-Instagram/arts_of_mind)

कृष्ण को कोई प्यार से कान्हा कहता है, कोई कृष्णा, तो हाथों में मेहंदी भी लोग उसी तरह से लगाते है. ऐसे में हाथों में मेरे प्यारे कृष्ण लिख कर भी मेहंदी लगाया जा सकता है.

Krishna mehndi design

Photo Credit: (Image-Instagram/happy_mehndi_)

अगर आप कृष्ण भक्त हैं, तो मेहंदी का ये डिजाइन आपको बहुत पसंद आएगा. आप अगर खुद मेहंदी नहीं लगा सकते तो मेहंदी आर्टिस्ट को ये डिजाइन दिखा कर बनवा सकते हैं.

Krishna special mehndi design

Photo Credit: (Image-Instagram/glowwithkhushbu)

अगर आप मेहंदी से पूरे हाथ को नहीं भरना चाहते तो हाथ पर मोर पंख और मुरली बनवा सकते हैं.

Janmashtami Krishna special mehndi design

Photo Credit: (Image-Instagram/ekta_artistry)

आप मेहंदी से कृष्ण जी की भव्य तस्वीर बनवा सकते हैं. साथ ही 'कृष्णमय' नेल आर्ट भी बनवाएं.

हाथों में जन्माष्टमी के दिन लोगों को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता हैं, ऐसे में हाथों में वह राधा और कृष्ण की तस्वीर के साथ मेहंदी लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- तुलसी के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, कृष्ण और तुलसी के बीच क्या संबंध है?

यह भी पढ़ें:- जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के 7 खूबसूरत तरीके, घर में दिखेगा वृंदावन जैसा माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Janmashtami Mehndi, Mehndi Design
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com