Teeth pain home remedy : दांत में दर्द, सड़न, संक्रमण, ढीला या टूटा हुआ भराव, या मसूड़ों में सिकुड़न हो, इन सारी स्थितियों में हम तुरंत राहत पाने के लिए दवाईयों का सेवन कर लेते हैं. जबकि घर के किचन में मौजूद इंग्रीडिएंट्स भी आपको इससे आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इसके बारे में डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो में बताया है. तो आइए जानते हैं कौन से घरेलू उपचार दांत दर्द में आपको इंस्टैंट रिलीफ पहुंचा सकते हैं.
चाइल्ड स्पेशलिस्ट से जानिए बच्चे को चाय में बिस्किट डुबोकर खिलाना सेहत के लिए अच्छा या खराब?
दांत दर्द का घरेलू उपचार
डॉ. प्रियंका त्रिवेदी बताती हैं कि दांत के दर्द में हींग का एक टुकड़ा दर्द वाली जगह पर रख दीजिए. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा. आप चाहें तो हींग के पानी में रूई डुबोकर दांत पर रख सकते हैं, इससे भी आपको आराम मिल जाएगा. इसके अलावा आप लौंग का तेल कॉटन में डुबोकर दर्द वाली जगह पर रख लीजिए. इससे भी आपको राहत महसूस होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अन्य उपाय
इमली की पत्तियां आपकी ओरल हेल्थ के लिए रामबाण साबित होती हैं. यह आपकी मौखिक स्वास्थ्य में सुधार और दांत के दर्द में भी राहत पहुंचाता है. यह बेस्ट होम रेमेडी है टुथ एक में.
दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन, दांतों में झनझनाहट जैसी परेशानियों में अमरूद के पत्तों से तैयार काढ़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए अमरूद के पेड़ से दस बीस पत्ते तोड़कर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें. पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इस काढ़े को छान लें और इससे दिन पांच 6 बार अच्छी तरह से कुल्ला करें. काढ़े को मुंह के अंदर हर तरफ लें जाएं और कुछ समय के लिए मुंह के अंदर रखें फिर फेंक दें. इस काढ़े से लगातार एक सप्ताह कुल्ला करने से दांत दर्द और मसूड़ों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं