Weight Loss: शादियां एक बड़ा अवसर होती हैं, और कई दुल्हनों के लिए अपने सपनों के वेडिंग लहंगे में फिट होना सबसे बड़ी प्रायोरिटी होती है. वेट लॉस करने की जर्नी आसान नहीं होती है, लेकिन परफेक्ट ब्राइडल लुक पाने की चाह एक स्ट्रांग इंस्पिरेशन बन सकती है. ऐसा ही कर दिखाया है एक दुल्हनिया ने. जिसने अपने सपनों की वेडिंग ड्रेस में फिट होने के लिए वेट लॉस की इस चैलेंज को स्वीकार किया और एक साल में 25 किलो वजन घटा लिया.
हम बात कर रहे हैं कृष्णा चौधरी की जिन्होंने ने इस कारनामे को अंजाम दिया है. अपनी शादी के फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई एक पोस्ट में कृष्णा चौधरी ने बताया कि उन्होंने स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन अपनाकर अपनी बॉडी को कैसे ट्रांसफॉर्म किया. उन्होंने कहा, “मैंने इस लहंगे में फिट होने के लिए बहुत मेहनत की.”
भारतीय दुल्हन ने 12 महीनों में घटाया 25 किलो वजन
कृष्णा ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए. उन्होंने तली-भुनी चीजें, चीनी और बेकरी आइटम पूरी तरह छोड़ दिए. उन्होंने रोज दौड़ना शुरू किया और जिम जाना अपने रूटीन का हिस्सा बना लिया. इसके अलावा, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वो हर दिन कम से कम 10,000 कदम जरूर चलें. कृ्ष्णा ने बताया कि, “चाहे बारिश हो रही हो, मैं अपने गम बूट्स पहनकर और छाता लेकर निकल जाती थी, लेकिन अपने 10,000 कदम पूरे करती थी. उस समय पार्क में सिर्फ मैं और कुछ कुत्ते ही होते थे. इस लहंगे में फिट होने के लिए मैंने बस यही सब किया.”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला ने घटाया 50 किलो से ज्यादा वजन, शेयर की अपनी वेट लॉस जर्नी
कृष्णा का दावा है कि उन्होंने एक साल में लगभग 25 किलो वजन कम किया. उन्होंने बताया कि “पहले मेरा वजन 84 किलो था, अब 58 किलो है, जिसे मैं बनाए रखना चाहती हूं. मैंने हर महीने लगभग 2 किलो वजन कम किया. जिसे कम करने के लिए जिम, प्रोटीन से भरपूर डाइट और रोजाना वॉक की मदद से. हर दुल्हन अपने बड़े दिन पर करीना कपूर जैसी दिखना चाहती है.”
पोस्ट में एक साइड नोट भी लिखा था
“हमारी सबसे प्यारी दुल्हन, कृष्णा चौधरी. उसने सिर्फ अपनी शादी का सपना नहीं देखा, बल्कि उसके लिए मेहनत भी की. पसीने की हर बूंद, हर सुबह जल्दी उठना, हर त्याग सब उस पल के लिए जब वह आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की ओर कदम बढ़ाए. क्योंकि परफेक्ट लहंगा उसकी सबसे मजबूत और बेहतरीन रूप की हकदार है.”
उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन डेडिकेशन और कड़ी मेहनत का एक्सांपल है, जिसने उन्हें अपने वजन के लक्ष्य को हासिल करने और अपने सपनों के शादी के लहंगे में फिट होने में मदद की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं