Independence Day 2022: हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस बेहद खास दिन होता है और हो भी क्यों ना, इस दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. इस साल भारत 15 अगस्त (15 August) को अपना 75वां आजादी का जश्न मनाएगा. सरकार ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान भी चलाया है. ऐसे में कई लोग इस बार घर पर तिरंगा (Tricolour) फहराने की योजना बना रहे हैं. लेकिन, घर पर तिरंगा (Tiranga) को फहराते समय आपको इसके सम्मान और महत्व को ध्यान में रखना चाहिए. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे नियम जिनका हमें पालन करना चाहिए.
राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय रखें ध्यान | Things To Keep In Mind While Hoisting National Flag
- किसी भी जगह से झंडा टूटा, फटा हुआ या गंदा ना हो. हमें हमेशा स्वच्छ झंडा फहराना चाहिए.
- तिरंगे को उल्टे तरीके से प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए, यानी केसरिया रंग की पट्टी नीचे नहीं होनी चाहिए.
- झंडे को पानी या जमीन को नहीं छूना चाहिए. इसे हमेशा ऊपर रखना चाहिए.
- राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) को किसी अन्य ध्वज के साथ नहीं फहराया जाना चाहिए.
- हमें ध्वज के ऊपर फूल, माला या प्रतीक सहित कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए.
- तिरंगे को कुशन, रुमाल, नैपकिन या किसी भी ड्रेस पर लगाकर नहीं पहनना चाहिए और न ही किसी भी प्रकार की एक्सेसरी के रूप में इसका उपयोग किया जाना चाहिए, खासकर जो किसी व्यक्ति की कमर के नीचे पहना जाता है.
- राष्ट्रीय ध्वज पर किसी तरह का कोई स्लोगन नहीं लिखा होना चाहिए, ना ही कोई चीज अंकित होनी चाहिए.
- तिरंगा (Tricolour) को केवल दिन में ही फहराया जाता है. शाम होने के साथ ही इसे उतार लिया जाता है.
झंडा फहराने का सही तरीका
राष्ट्रीय ध्वज को फहराते समय खड़े रहना चाहिए. जब तिरंगे को क्षैतिज स्थिति में रखा जाए तो केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए और जब लंबवत प्रदर्शित किया जाए तो केसरिया रंग की पट्टी दाईं ओर होनी चाहिए. तिरंगे को फहराते समय आप पूरे जोश और जज्बे के साथ इसे फहराएं और जब इसे उतारें, इसे धीरे-धीरे उतारें.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं