Benefits of dry fruits mixed with honey: सेहतमंद रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है. ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे एनर्जी का भंडार कहे जाते हैं. सूखे मेवों में हमारे यहां बादाम अखरोट, किशमिश, पिस्ता और काजू सबसे फेवरेट और आम सूखे मेवे कहे जाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूखे मेवे शरीर को ताकत देने के साथ साथ ढेर सारा पोषण देते हैं. बादाम,काजू के साथ साथ किशमिश और खुबानी भी लोगों को पसंद आती है. कहा जाता है कि सूखे मेवों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो उनसे मिलने वाला सेहत संबंधी फायदा दुगना हो जाता है. इसलिए अधिकतर लोग बादाम और किशमिश जैसे मेवों को रात भर पानी में भिगोकर फिर खाते हैं. बहुत कम लोग जानते है कि ड्राई फ्रूट्स वों को पानी की जगह अगर शहद (eating dry fruits with honey) में भिगोकर खाया जाए तो इनका फायदा कई गुणा बढ़ जाता है. चलिए आज जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स को शहद (dry fruits with honey uses) में भिगोकर खाने से क्या क्या फायदे (dry fruits with honey benefits in hindi) मिलते हैं.

ड्राई फ्रूट्स को शहद में मिलाकर खाने से क्या होता है (benefits of eating Dry Fruits with Honey)
ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से इनके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं. दरअसल ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं और अगर इनको शहद में भिगोकर खाया जाए तो ये हेल्दी फैट का भंडार बन जाते हैं औऱ साथ साथ उनके अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स भी बढ़ जाते हैं. क्योंकि शहद में हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही मौजूद होते हैं. अगर आप ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाते हैं तो आपके इन दोनों का भरपूर पोषण एक साथ मिल जाता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है. शहद में भिगोकर खाए गए ड्राई फ्रूट्स शरीर के डाइजेशन को मजबूत करते हैं. इससे हड्डियां, दिल और दिमाग भी मजबूत होता है. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को भी स्मूथ और चमकदार बनाते हैं. हालांकि सभी ड्राई फ्रूट्स शहद में भिगोकर नहीं खाए जाते हैं. बादाम, किशमिश,अंजीर, अखरोट, खुबानी, पिस्ता और छुहारे को शहद में भिगोकर खाया जा सकता है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सुबह खाली पेट चबा ली लहसुन की 4 कली, तो ये चार बीमारियां हमेशा के लिए हो जाएंगी दूर
1. बादाम को शहद में भिगोकर खाने के फायदे (Almond)
बादाम को अगर आप शहद में भिगोकर खाते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. शहद में भिगोकर खाए गए बादाम हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद बन जाते हैं. इसके साथ साथ बादाम में पाए जाने वाले विटामिन ई, फाइबर और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं.

Photo Credit: Canva
2. किशमिश और खुबानी को शहद के साथ खाने के फायदे (Raisin and Apricot)
किशमिश खून बढ़ाने में मदद करती है. इसे अगर आप शहद के साथ खाते हैं तो आपके दिल की सेहत दुरुस्त होती है. किशमिश को रात भर शहद में भिगोकर रखने से इसके गुण बढ़ जाते हैं. शहद में भीगी किशमिश खाने से शरीर को पोटेशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मिलते हैं जिनसे शरीर मजबूत होता है. वहीं खुबानी फाइबर की खान कही जाती है. ये डाइजेशन और हड्डियों की मजबूती के लिए काफी अच्छी कही जाती है. इसे अगर आप शहद में भिगोकर खाएंगे तो आपका डाइजेशन मजबूत होगा और पेट संबंधी दिक्कतें कम हो जाएंगी
3. अखरोट को शहद में भिगोकर खाने से फायदे (Walnut)
अखरोट का सेवन दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि अखरोट के सेवन से मेमोरी तेज होती है. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.जब अखरोट को शहद के साथ खाया जाता है तो इससे मेमोरी अच्छी हो जाती है. इसके सेवन से फोकस करने में मदद मिलती है और याददाश्त तेज हो जाती है. पढ़ाई करने वाले लोगों को शहद में भीगे अखरोट का सेवन करने से खास फायदा होता है.

4. काजू को शहद में भिगोकर खाने के फायदे (Cashew)
काजू सेहत के साथ साथ स्वाद भी देता है. काजू के सेवन से शरीर को ढेर सारा प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा काजू जिंक और आयरन का भी भंडार कहा जाता है. अगर आप काजू को शहद में भिगोकर खाते हैं तो आपको ढेर सारी एनर्जी मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं