Raksha Bandhan Trend 2021 : मेहंदी की भूमिका लगभग हर लड़की की ज़िंदगी के बेहद अहम होती है. मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है, फिर चाहे वो शादी में दुल्हन के हाथों पर सजने वाली मेंहदी हो या फिर रक्षाबंधन या करवाचौथ का मौका हो. हर साल रक्षाबंधन में बहनें अपना हाथ मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन्स से सजाती आयी हैं लेकिन इस साल कोरोना महामारी के खतरे ने हर त्योहार और श्रृंगार पर कई पाबंदियां लगा दी हैं. ऐसे में अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता तो परेशान न हों. आपका हाथ रक्षाबंधन पर मेंहदी से सजेगा भी और भाई से शानदार तोहफा भी मिलेगा. कोरोना में घर पर रहकर ही आप टैटू से सजा सकते हैं अपने हाथों में मेंहदी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टैटू इन दिनों फैशन में है लेकिन कई लोग टैटू कराने से डरते हैं. अगर आप भी डरती हैं तो आप टेम्परेरी टैटू स्टिकर लगाकर अपना शौक पूरा कर सकती हैं. वैसे तो टैटू शरीर के अलग अलग हिस्सों की खूबसरती बढ़ाते हैं लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर आप अपने हाथों को मेंहदी टैटू स्टिकर लगा सकती हैं जो देखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही उसके नए और ट्रेंडी डिजाइंस आपको हर फवेस्टिवल और ओसेजन्स पर कूल लुक देंगे. टैटू स्टिकर्स आप पर काफी स्टाइलिश भी लगेगा और खूबसूरत भी, यहां तक की आप डिज़ाइन बदल-बदल कर भी टैटू लगा सकती हैं.
सबसे लोकप्रिय मेहंदी टैटू डिजाइन
1.फ्लोरल मेहंदी टैटू डिजाइन
हाथों पर सज रही मेहंदी हो या मेंहदी टैटू स्टिकर, दोनों में ही फूलों की सुंदर डिजाइंस कॉमन हैं. फ्लोरल डिजाइंस में छोटे या बड़े फूलों से हाथों को सजाया जाता है, कुछ इसी तरह के टैटू मार्केट में अवेलेबल हैं.
2. टिपिकल मेहंदी टैटू पैटर्न
इस तरह के डिजाइंस में लाइन और कर्व जैसी आकृति देखने को मिलती है. इस प्रकार के मेहंदी टैटू डिजाइनों का आमतौर पर कोई अर्थ या कोई विशेष महत्व नहीं होता है. इस टैटू डिजाइंस के शेड्स बहुत अट्रैक्टिव होते हैं.
3.स्टाइलिश हिना टैटू डिजाइन
स्टाइलिश मेहंदी टैटू डिज़ाइन मारवाड़ी मेहंदी की तरह घनी होती है लेकिन बहुत भड़कीले नहीं होती. इस डिजाइन में हाथों में मेंहदी के बीच उभरा स्पेस स्किन के कलर को उभरता है जिससे डिजाइन और साफ और सुंदर नज़र आती है . क्रिस्क्रॉसिंग लाइनों से बनी चूड़ियों की डिजाइन और floral pattern ऐसे डिजाइनों का एक सामान्य हिस्सा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं