Rakhi Festival 2021 : भाई-बहन के सबसे क्यूट फेस्टिवल रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. हर बहन अपने भाई के लिए सबसे सुंदर और सबसे खास राखी ढूंढने की जद्दोजहद में जुटी हुई है ऐसे में आपके घर का सबसे छोटा और लाडला भाई भी अपनी स्पेशल राखी का इंतजार कर रहा है. बच्चों की फेवरेट चीजों की बात करें तो सबसे पहले शुरुआत होती है कार्टून कैरेक्टर से, खाना खाते वक्त कार्टून देखने की बात की जाए या फिर कार्टून वाले चॉकलेट की डिमांड हो, कार्टून और खिलौने बच्चों के चेहरे पर एक बहुत बड़ी सी स्माइल ले आते हैं. तो अगर इस रक्षाबंधन आप भी अपने घर के छोटे बच्चों के छोटे भाइयों के चेहरे पर खुशी लाना चाहते हैं तो इस बार किड्स स्पेशल कार्टून और खिलौने वाली राखियों से सजाएं अपने भाई की हथेली. चलिए आपको बताते हैं खास बच्चों के लिए रक्षाबंधन पर कैसी सजा है मार्केट.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कार्टून और खिलौने वाली राखी है खास
मार्केट खास बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने वाली क्यूट राखियों से सजा हुआ है. इसमें बच्चों के पसंदीदा Cartoons डोरेमोन, मोटू पतलू, मिकी माउस, छोटा भीम, सिनचेन, और लिटिल सिंघम, राखियों में नज़र आ रहे हैं. साथी बच्चों के दोस्त क्यूट गणेशा और कृष्णा राखी भी स्पेशली बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं. तो अगर आप अपने छोटे भाई के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आना चाहते हैं तो इस रक्षा बंधन ये किड्स स्पेशल राखियां अपने भाई की कलाई में बांध सकती हैं.
यूनिकॉर्न राखी (Unicorn Rakhi)
अगर आपका कोई छोटा सा प्यारा सा भाई है जो यूनिकॉर्न को रियल मानता है तो बाजार में आवेलेबल जादुई यूनिकॉर्न सुपर क्यूट राखी से अपने भाई का रक्षाबंधन खुशियों से भर सकते हैं. खास बच्चों के लिए तैयार की गई धागे या बैंड के बीच गेंडे की राखी बच्चों की फेवरेट होती है.
राखियों के साथ छोटे भाइयों को दे सकते हैं यह क्यूट गिफ्ट्स
1. आर्ट क्राफ्ट कलर्स
2. चॉकलेट
3. एनिमल टॉयज
4. कार्टून रिस्ट वॉच
5. टेंट हाउस
यह राखी और kids स्पेशल गिफ्ट आप मार्केट के अलावा ऑनलाइनल भी ले सकते हैं. ऑनलाइन ये कोंबो गिफ्ट्स और राखियां आसानी से अवेलेबल है जिन्हें आप भेज कर अपने शरारती और प्यारे भाई के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देख सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं