विज्ञापन

7 घंटे से ज्यादा चलाते हो फोन? सच जान लो- ये आपकी खुशी नहीं, दिमाग खा रहा!

World Happiness Report 2026: ज्यादातर लोग आज दिनभर पर फोन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 7 घंटे से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होते हैं?

7 घंटे से ज्यादा चलाते हो फोन? सच जान लो- ये आपकी खुशी नहीं, दिमाग खा रहा!
रिपोर्ट के अनुसार, हैवी सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों में स्ट्रेस लेवल ज्यादा होता है.

Excessive Screen Time: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइज नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. हम हर खाली समय में फोन उठाकर सोशल मीडिया स्क्रोल करने लगते हैं, बिना यह सोचे कि इसका हमारे दिमाग और इमोशन्स पर क्या असर पड़ रहा है. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, ज्यादा समय तक सोशल मीडिया यूज करने वाले लोग मानसिक रूप से ज्यादा प्रभावित होते हैं. खासकर वे लोग जो दिन में कई घंटे फोन पर बिताते हैं, उनमें स्ट्रेस, एंजायटी और असंतोष बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है. यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे एक मानसिक स्थिति बन जाती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि ज्यादा फोन यूज करने वाले लोग अंदर से क्या महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें: ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों को बना रहा है दुखी? जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

7 घंटे से ज्यादा घंटे यूज करने वालों की मेंटल स्टेट कैसी होती है?

रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग 7 घंटे या उससे ज्यादा सोशल मीडिया यूज करते हैं, उनकी जीवन संतुष्टि (Life Satisfaction Significantly) कम होती है . ऐसे लोग अक्सर ज्यादा स्ट्रेस महसूस करते हैं, खद को दूसरों से कम समझते हैं, मेंटली थका हुआ महसूस करते हैं. यह लगातार डिजिटल स्पोजर दिमाग को ओवरलोड कर देता है.

1. कंपेरिजन और FOMO का असर

हैवी यूजर्स में सबसे बड़ा इफेक्ट होता है फोमो (Fear of Missing Out) और कंपेरिजन का. जब लोग दूसरों की जिंदगी देखते हैं उन्हें लगता है कि उनकी लाइफ उतनी अच्छी नहीं है. वे खुद को पीछे समझने लगते हैं. खुशी की बजाय फ्रस्ट्रेशन बढ़ती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्फ्लुएंसर-बेस्ड कंटेंट और विजुअल फ्लैटफॉर्म इस इफैक्ट को और बढ़ाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2. स्ट्रेस और डिप्रेशन क्यों बढ़ता है?

रिपोर्ट के अनुसार, हैवी सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों में स्ट्रेस लेवल ज्यादा होता है. डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं. खासकर जब यूज पेसिव हो (सिर्फ Scrolling), तब यह असर और भी ज्यादा होता है.

3. रिअलिटी से डिसकनेक्ट होने लगता है

ज्यादा फोन यूज करने वाले लोग धीरे-धीरे रिअल लाइफ से दूर होने लगते हैं. फेस टू फेस इंस्ट्रेक्शन कम हो जाता है. इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर होती है. अकेलापन बढ़ने लगता है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोशल कनेक्शन और ट्रस्ट जैसे फैक्टर्स वेलबीइंग के लिए बहुत जरूरी हैं और बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल इन पर नेगेटिव असर डाल सकता है.

4. यूज करना चाहते नहीं, लेकिन छोड़ भी नहीं पाते

एक दिलचस्प खोज यह है कि कई लोग खुद मानते हैं कि सोशल मीडिया उन्हें खुश नहीं बनाता, फिर भी वे इसका इस्तेमाल करते रहते हैं.

क्यों?

  • आदत (habit loop)
  • सोशल प्रेशन
  • ऊब

यह एक तरह का डिजिटल ट्रैप बन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. कैसे बचें इस इम्पैक्ट से?

अगर आप भी ज्यादा फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये छोटे बदलाव मदद कर सकते हैं:

  • डेली स्क्रीन टाइम ट्रैक करें.
  • सोशल मीडिया एप्स का लिमिट सेट करें.
  • स्क्रोलिंग की जगह की जगह प्रोडक्टिव एक्टिविटीज चुनें.
  • दिन में नो फोन टाइम रखें.

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, जितना ज्यादा हम फोन और सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं, उतना ही हमारा मेंटल बैलेंस प्रभावित होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com