Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे ऐसा दिन है, जिसे कपल्स पूरे साल का सबसे खूबसूरत दिन समझते हैं और इसे यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं. इसके लिए वो पहले से ही सोचने लगते हैं कि आखिर 14 फरवरी को ऐसा क्या किया जाए कि आपका और पार्टनर का ये खास दिन प्यार और सरप्राइज भरा बीते. अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो जानें इस दिन क्या खास कर सकते हैं और कैसे अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं.
Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को ऐसे सरप्राइज | Surprise your partner on Valentine's Day
- खूबसूरत से गुलाब का गुलदस्ता उन्हें रात 12 बजे दें. इसके लिए गुलदस्ता खरीदकर घर में ऐसी जगह छिपा दें जहां उनकी नजर ना पड़े या जहां वे अमूमन ना जाते हों. और 13 फरवरी रात 12 बजने का इंतजार करें.
- गुलाब के गुलदस्ते के साथ हैंडमेड कार्ड बनाकर उसमें अपने दिल की बात को लिखकर दें. इससे उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी.
- गुलदस्ता और कार्ड देकर उनसे अपने दिल की बात का इजहार करें. कई बार हम अपने दिल की बातें कहते नहीं हैं. पर ये दिन प्यार के इजहार का है.
- कीमती यादों से भरा एक फोटो एलबम बनाकर तोहफे में दे सकते हैं. फिर दोनों साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा करें.
- रेस्टोरेंट में कैंडिल लाइट डिनर बुक कर लें और घर से घूमने के बहाने दोनों निकलें. वहां जाकर सरप्राइज दे सकते हैं.
First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

वैलेंटाइन वीक:
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को है. जबकि वैलेंटाइन वीक एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है. रोज डे (7 फरवरी), प्रपोज डे (8 फरवरी), चॉकलेट डे (9 फरवरी), टेडी डे (10 फरवरी), प्रॉमिस डे (11 फरवरी), हग डे (12 फरवरी) और किस डे (13 फरवरी) को मनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं