Valentine Week Day 4: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में जो लोग प्यार में हैं, उनके लिए ये 7 दिन काफी खास होते हैं और वह इन दिनों अपने प्रेमी या प्रेमिका को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. अगर आप 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर चुके हैं, तो टेडी डे (Teddy Day) के लिए तैयार हो जाइए. जी हां, 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है, और इसी दिन टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है. आइए ऐसे में जानते हैं कि आप अपने पार्टनर को टेडी डे पर कैसे खुश कर सकते हैं.
Happy Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है. बता दें, टेडी डे पर अपने पार्टनर, दोस्तों और या फैमिली के किसी मेंबर को टेडी बियर गिफ्ट में दिया जाता है. मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर टेडी मिल जाएंगे. बता दें, ये सॉफ्ट और क्यूट टेडी देकर सामने वाले को बता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं.
टेडी डे कब है? (When is Teddy Day? | Teddy Day Kab Hai)
टेडी डे हर साल 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन मनाया जाता है. यह दिन अपनों को प्यार, दुलार और सुकून देने के लिए मनाया जाता है, जिसे आप टेडी बियर देकर जाहिर कर सकते हैं.
टेडी डे का क्या महत्व है? | What is the significance of Teddy Day?
10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे, वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है, जो प्यार, केयर को दर्शाता है. बता दें, जब अब काफी अकेला महसूस करते हैं और किसी को अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाते हैं, तो कभी- कभी क्यूट से टेडी बियर को गले लाकर हम काफी हल्का महसूस करते हैं. माना गया है, टेडी बियर बच्चों और बड़ों दोनों को आराम देकर, स्ट्रेट कम करके मूड को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं, टेडी बियर जैसे सॉफ्ट टॉय को गले लगाने से ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन निकलते हैं, जबकि कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल कम होता है. वहीं बेहतर नींद के लिए आप इसे गले लगाकर सो सकते हैं.

teddy day istock
क्यों मनाते हैं टेडी डे ( (Why Do We Celebrate?)
वैलेंटाइन वीक के दौरान 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है. इस दिन चाहने वाले अपने प्रेमी- प्रेमिका या किसी करीबी को टेडी बियर गिफ्ट में देकर बताते हैं कि वह उनके कितना प्रेम करते हैं.
बता दें, खासकर प्रेमियों के लिए टेडी बियर देना एक रोमांटिक इमोशन होता है.
कैसे मनाएं टेडी डे? (How to celebrate?)
- अपने पार्टनर को आप एक मीनिंगफुल टेडी बियर गिफ्ट में दे सकते हैं. बता दें, आप लाल, हल्का गुलाबी या उनके पसंदीदा रंग का टेडी दे सकते हैं.
- टेडी डे पर आप एक टेडी थीम वाली डेट प्लान कर सकते हैं.
- "Teddy bear hunt" के जरिए आप अपने पार्टनर को टेडी बियर को सरप्राइज तरीके से दे सकते हैं. आप घर के चारों ओर छोटे टेडी बियर को नोट्स के साथ छिपा सकते हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आपका पार्टनर टेडी बियर तक पहुंच सकता है.
गिफ्ट में क्या दें?
- टेडी पर आप अपने पार्टनर के लिए सुपर क्यूट टेडी बियर दे सकते हैं. बता दें, टेडी बियर में कई वैरायटी होती है, आप अपने पार्टनर की पसंद से उसे चुन सकते हैं.
- आप अपने पार्टनर के लिए पर्सनलाइज्ड टेडी बियर गिफ्ट में दे सकते हैं.
- टेडी बियर के साथ फेरेरो रोशर (Ferrero Rocher) चॉकलेट, ताजे लाल गुलाब या दिल के शेप क कुशन भी गिफ्ट में दे सकते हैं.
- टेडी बियर के गुलदस्ते, टेडी बियर लैंप, या गर्म पैड वाले टेडी बियर जिन्हें गले लगाकर प्यार से सहलाया जाता है, उसे आप गिफ्ट में दे सकते हैं.

टेडी डे शायरी | Happy Teddy Day 2026 Shayari
तबियत भी ठीक थी,
दिल भी बेकरार न था,
ये उन दिनों की बात है,
जब किसी से प्यार न था
हैप्पी टेडी डे
आप अकेले चल दिए हम खड़े रह गए
हर बार की तरह आंसू आज भी बह गए
हमने याद किया आपको हर लम्हा और
आपने हंस के कहा याद किया सबको
एक बस आप रह गए.
हैप्पी टेडी डे
काश इस दुनिया पर
मेरा थोड़ा बस चलता
मैं तुझे टेडी बेयर बनाकर
अपने पास रख लेता.
हैप्पी टेडी डे
थोड़ा मैं, थोड़ी तुम, और
थोड़ी सी मोहब्बत बस
इतना काफी है, जीने के लिए
हैप्पी टेडी डे
जब भी तेरी याद सताती है,
में तुम्हारे दिए टेडी को गले लगा लेती हूं.
हैप्पी टेडी डे
तुम टेडी की तरह
हमेशा सबसे प्यारी बनी रहो
यही मेरी कामना है
मेरी तरफ से तुम्हें
टेडी डे की ढेर सारी शुभकामना है.
टेडी के बाद आता है प्रॉमिस डे
जी हां, वैलेंटाइन वीक के टेडी डे के बाद प्रॉमिस डे आता है. जिसे इस साल 11 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन पार्टनर से प्यार निभाने का वादा किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं