How to Sleep Early?: कभी-कभी हमारी सोने-जागने की आदतें हेल्थ और लाइफ को बुरी तरह इफेक्ट करती हैं. हालांकि कई बार लेट नाइट सोना और देर से उठना हमारी प्रोफेशनल लाइफ के कारण भी होता है, लेकिन कुछ गलतियां हम खुद भी करते हैं, जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है. ऐसा ही एक अनुभव 27 साल के आनंद ने शेयर किया. वे 5 स्टार होटल में शेफ हैं. उन्होंने बताया कि मेरी लाइफ हमेशा से बहुत व्यस्त रही है. देर रात तक काम करना मेरी आदत बन चुका था, लेकिन जब काम थोड़ा कम हुआ तो मैंने सोचा अब मैं अपनी नींद सुधारूंगा.
शेफ आनंद ने बताया कि,

मैं बिस्तर पर जाता था, लेकिन दिमाग एक्टिव रहता था
पहले मुझे लगा कि मैं जल्दी सोने की कोशिश कर रहा हूं, तो नींद खुद ही आ जाएगी. लेकिन सच्चाई ये थी कि मैं शरीर को तो आराम दे रहा था, पर दिमाग को नहीं. मैं बिस्तर पर लेटकर फोन स्क्रॉल करता रहता था, कभी वीडियो, कभी सोशल मीडिया. इससे मेरा दिमाग और ज्यादा एक्टिव हो जाता था. यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी और यकीन मानिए, यही गलती ज्यादातर लोग करते हैं.
फिर मैंने किए ये बदलाव और सुधर गई नींद
1. सोने से 1 घंटा पहले फोन बंद करना

2. कमरे में पूरा अंधेरा रखना
मैं पहले लाइट ऑन रखकर या हल्की रोशनी में सोने की कोशिश करता था. लेकिन, बाद में समझ आया कि अंधेरा नींद के लिए बहुत जरूरी है. अब मैं कमरे को पूरी तरह डार्क रखता हूं, ना कोई तेज लाइट, ना स्क्रीन की रोशनी. इससे शरीर को सिग्नल मिलता है कि अब सोने का समय है.
ये भी पढ़ें: शर्ट के कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में साफ: वॉशिंग मशीन का ये ट्रिक पहले क्यों नहीं पता था?
3. डिनर हल्का रखना
मेरी एक और बड़ी गलती थी, देर रात भारी खाना खाना. शेफ होने के कारण मैं नई चीजें ट्राई करता था और अक्सर ज्यादा खा लेता था. अब मैं रात का खाना हल्का और समय पर खाता हूं. इससे पेट भी आराम में रहता है और नींद जल्दी आने लगती है.
4. फिक्स टाइम पर बिस्तर पर जाना

छोटी आदतें और बड़ा फर्क
जब मैंने ये चार चीजें लागू कीं, तो पहले ही हफ्ते में फर्क दिखने लगा. अब मुझे 2 बजे तक जागना नहीं पड़ता. मैं आसानी से 10-11 बजे सो जाता हूं और सुबह फ्रेश उठता हूं. सबसे खास बात अब दिनभर एनर्जी रहती है और मेरा काम भी बेहतर हो गया है.
अगर आप भी मेरी तरह रोज जल्दी सोने का प्लान बनाते हैं लेकिन नींद देर से आती है, तो समझ लीजिए कि समस्या नींद की नहीं, आपकी आदतों की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं