विज्ञापन

Dating App पर मिला पार्टनर कितना भरोसेमंद? सेफ रहने के लिए जान लें जरूरी टिप्स

आजकल के डिजिटल दौर में डेटिंग करना काफी ज्यादा आसान हो गया है, लेकिन वहीं स्कैम्स के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग में सेफ रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Dating App पर मिला पार्टनर कितना भरोसेमंद? सेफ रहने के लिए जान लें जरूरी टिप्स
ऑनलाइन डेटिंग में किन बातों का रखें ध्यान?
Photo Credit: NDTV

आजकल के डिजिटल दौर में डेटिंग और रिश्ते बनाने के तरीके बदलते जा रहे हैं. जहां डेटिंग वेबसाइट और सोशल मीडिया ने डेटिंग को काफी ज्यादा आसान बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ धोखा देने, हेरफेर करने और ठगने के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. ऑनलाइन मिले किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए और अपनी समझ-बूझ का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान ऑनलाइन किसी पर भरोसा करने से पहले जरूर रखना चाहिए. इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट वकील सना रईस खान ने दी है.

1. पर्सनल डाटा सुरक्षित रखें

शुरुआती बातचीत में, अपने घर का पता, नौकरी, फाइनेंशियल इंफोर्मेशन, पर्सनल डॉक्यूमेंट्स जैसी डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें. ध्यान रखें कि एक बार जब कोई भी चीज डिजिटल हो जाती है, तो उसके इस्तेमाल पर कंट्रोल रखना मुश्किल हो जाता है.

2. रेड फ्लैग्स पर ध्यान दें

अगर कोई व्यक्ति बहुत जल्दी प्यार भरी बातें करता है, साथ ही वीडियो कॉल को टालने लगे, फिर पैसे मांगने लगे या हमेशा इमरजेंसी का बहाना निकालता रहे, तो तुरंत सावधान हो जाएं. ऑनलाइन धोखाधड़ी के अधिकतर मामलों में यही होता है कि सामने वाला इमोशनल तरीके से अपने जाल में फंसा लेता है.

3. मिलने से पहले सावधान रहें

ऑनलाइन बातचीत होने के बाद अगर आप किसी जगह पर मिलने का फैसला करते हैं, तो किसी दोस्त, या परिवार के सदस्य को जरूर बता दें. साथ ही अपने आने-जाने का इंतजाम भी खुद ही करके रखें. किसी के दबाव में आकर या अनकंफर्टेबल होने पर रुके नहीं, वहां से तुरंत निकल जाएं.

4. निवेश या पैसे मांगने पर जोर

अगर कोई व्यक्ति थोड़ी-सी ही बातचीत के बाद सीधे आपसे पैसे मांगने लगे या फिर किसी तरह के इंवेस्टमेंट पर जोर करने लगे तो इसे चेतावनी समझें. ध्यान रहे कि एक हेल्दी और सच्चा रिलेशन भरोसे, सम्मान और साफ-साफ बातों पर टिका होता है.

5. भरोसा करने से पहले खुद को समय दें

ऑनलाइन मिले किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले खुद को कुछ वक्त दें. अगर कभी भी कोई बातचीत आपको अजीब, असहज लगती है, तो उसके साथ रिलेशन आगे न बढ़ाएं. किसी के दबाव में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें. सही इंसान वो है जो आपकी सीमाओं का सम्मान करता है और बिना किसी दिखावे के, सहज होकर आपका भरोसा जीत लेता है.

यह भी पढ़ें: यहां किराए पर ले सकते हैं हैंडसम लड़का! तय होता है रेट, अब घंटों के हिसाब से मिलेगा साथ, द‍िल्‍ली-एनसीआर में है खूब ड‍िमांड

यह भी पढ़ें: मानसून में प्रेग्नेंट पत्नी का कैसे रखें ध्यान? एक्सपर्ट ने बताया पति इन चीजों को न करें नजरअंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com