- प्याज के रस बाल की सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं.
- शैंपू करने के 2 घंटे पहले हेयर ऑयल मसाज जरूर करें.
- बालों की स्ट्रेंथ बनाए रखने में प्याज का रस बहुत अच्छा होता है.
Mansoon hair care tips : बारिश का मौसम चिलचिलाती गर्मी से तो राहत देता है लेकिन इसके साथ आने वाली बीमारियों से बचना बहुत जरूरी है. इस सीजन में बॉडी में इचिंग, फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मानसून में ना सिर्फ स्किन संबंधित बल्कि हेयर प्रॉब्लम (hair problem in rainy season) भी शुरू हो जाती हैं. जिसको लेकर लड़कियां बहुत चिंता में रहती हैं. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता क्या करें. इस समस्या को सुलझाने के लिए हम आपको यहां पर कुछ ऐसे उपाय दे रहें हैं जिनसे आपको काफी हद तक इस परेशानी से निपटने में मदद मिलेगी.
बाल की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है इस सब्जी का रस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
मानसून में ऐसे करें हेयर केयर
- सबसे पहला स्टेप है कि जब आप बारिश में भीग जाएं तो घर आकर अपने गीले बालों को रबड़ बैंड से बांधकर छोड़ने की गलती ना करें.

इसके बजाय बाथरूम में जाएं हेयर वॉश करें फिर उसे तौलिय से अच्छे से सुखा लें. इससे आपके बाल की सेहत अच्छी बनी रहेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

-ऑयलिंग करना बालों की बिल्कुल ना छोड़ें. इससे आपके उनकी स्ट्रेंथ बनी रहेगी. आप वीकेंड पर हेयर मसाज जरूर करें शैंपू के दो घंटे पहले.
- तीसरी बात अगर आपको बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें, नहीं तो घर में ही रहें. इससे आपके बाल सुरक्षित रहेंगे. अगर आपको बाय चांस निकलना पड़ भी गया बारिश में तो बालों को कवर करके निकलें.

-बारिश के मौसम में अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहें हैं तो हेयर वॉश के दौरान एंटी फंगल शैंपू का इस्तेमाल करें. लेकिन अगर आपके बाल ड्राई हैं तो माइल्ड शैंपू से ही धोएं.

-बालों की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट भी लेनी जरूरी है. सही पोषक तत्व ना मिल पाने के कारण भी बालों को झड़ना और टूटना शुरू हो जाता है.

-आयुर्वेद की मानें तो प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व बाल की सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं. जरूरी नहीं है कि जब समस्या हो तो तभी आप बालों में इसे लगाएं आप 10-15 दिन के अंतराल में बालों को और सुंदर बनाने के लिए भी लगा सकती हैं.
Harsingaar का पौधा इन 5 बीमारियों में है रामबाण, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं