Roof Moss Cleaning Tips: बारिश शुरू होते ही कई घरों की छत पर हरी-हरी काई जमने लगती है. देखने में भले ही ये छोटी सी परेशानी लगे, लेकिन यही काई कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. छत पर पैर फिसलने का खतरा बढ़ जाता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ऊपर जाना मुश्किल हो जाता है. राहत की बात ये है कि काई हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. आपके घर में मौजूद कुछ सस्ती चीजें ही इस काम को आसान बना सकती हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर छत साफ भी हो जाएगी और फिसलन की परेशानी भी काफी कम हो सकती है.
बेकिंग सोडा से करें सफाई (Cleaning With Baking Soda)
अगर छत पर हल्की काई जमी है तो बेकिंग सोडा अच्छा ऑप्शन हो सकता है. काई वाली जगह पर इसे छिड़क दें और 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद सख्त ब्रश से रगड़ें और पानी डालकर साफ कर लें. इससे काई आसानी से निकलने लगती है.
सफेद सिरका भी करेगा कमाल (Use White Vinegar)
सफेद सिरका भी काई हटाने में मददगार माना जाता है. इसे बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाकर स्प्रे करें. करीब 15 से 20 मिनट बाद ब्रश से रगड़ें. इससे जमी हुई काई ढीली हो जाती है और सफाई आसान हो जाती है.
नमक और गर्म पानी अपनाएं (Salt And Hot Water)
अगर काई ज्यादा पुरानी नहीं है तो गर्म पानी में नमक मिलाकर उसका इस्तेमाल करें. इस घोल को काई वाली जगह पर डालें और थोड़ी देर बाद ब्रश से साफ करें. ये आसान घरेलू तरीका कई बार अच्छे नतीजे देता है.

Add image caption here
समय-समय पर करें सफाई (Regular Roof Cleaning)
बारिश के मौसम में छत की नियमित सफाई करना सबसे आसान बचाव है. हफ्ते में एक बार ब्रश से छत साफ करने पर काई ज्यादा नहीं जमती. इससे छत साफ रहती है और फिसलन का खतरा भी कम हो जाता है.
सफाई करते समय रखें ध्यान (Safety Tips)
काई साफ करते समय अच्छे ग्रिप वाले जूते जरूर पहनें. अगर छत बहुत ज्यादा गीली है तो पहले उसे थोड़ा सूखने दें. साथ ही सफाई के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को छत से दूर रखें ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं