Hair Care Tips: बालों के लिए तेल फायदेमंद होता है और बालों की देखरेख में आवश्यक भी, लेकिन बहुत से लोग तेल लगाना पसंद नहीं करते हैं. इन लोगों की अक्सर यह समस्या रहती है कि बालों में तेल लगाने से चिपचिपाहट दिखने लगती है और पतले बालों पर तेल (Hair Oil) लगाने पर बाल सिर पर चिपक जाते हैं और स्कैल्प नजर आती है. लेकिन, बालों को जरूरी नमी ना मिलने से बालों में रूखापन बढ़ जाता है. रूखे-सूखे बाल (Dry Hair) ना संभलते हैं और ना ही देखने में अच्छे लगते हैं. यहां आपकी इस समस्या का हल दिया गया है. जानिए कौनसी हैं वो चीजें जिन्हें लगाने पर आपके बालों को बिना तेल के ही नमी मिल जाएगी.
बिना तेल के कैसे करें बालों को मॉइश्चाइज | How To Moisturize Hair Without Oil
इन चीजों को बालों में लगाने पर उन्हें नमी तो मिलती ही है साथ ही बालों को भरपूर पोषण भी मिलता है जिससे बाल बाहरी और अंदरूनी दोनों ही रूपों में बेहतर बनते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सिर धोने से पहले एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा बालों को नमी, एक्स्ट्रा शाइन और पोषण देता है. इससे बने हेयर मास्क (Hair Mask) से भी बालों पर नमी नजर आती है. इसके अलावा एलोवेरा को आप सादा भी लगा सकते हैं. बालों में सादा एलोवेरा लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लिया जाए. इसके बाद इसे बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. ऐसा करने पर बाल मॉइश्चराइज होते हैं, रूखापन दूर होता है और फ्रिजी हेयर की दिक्कत से छुटकारा मिलता है सो अलग.

बालों पर दही और शहद भी लगाया जा सकता है. एक कटोरी में 3 चम्मच दही (Curd) लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस मिश्रण को बालों पर 25 से 30 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. दही के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. शहद के साथ मिलाकर लगाने से बाल मुलायम भी बनते हैं और बालों में चमक भी नजर आती है.

प्रोटीन से भरपूर अंडे (Eggs) बालों को पोषण भी देते हैं और नमी भी. अंडे लगाने से बालों का टूटना कम होता है, इससे स्कैल्प साफ होती है, बाल मजबूत होते हैं और हेयर फॉल भी रुक जाता है. अंडे को आप सादा ही सिर पर आधा घंटा लगाए रखकर धो सकते हैं. इसके अलावा, अंडे को दही के साथ मिलाकर लगाने पर भी फायदा मिलता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* वजन घटाने के लिए दूध वाली चाय नहीं बल्कि पीजिए यह Weight Loss Tea, पिघलने लगेगी चर्बी
* झाइयों और काले धब्बों ने छीन ली है चेहरे की चमक, तो इस तरह छाछ का कर सकते हैं इस्तेमाल, असर दिखेगा दमदार
ब्लैक जैकेट...चेहरे पर मुस्कुराहट, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं