विज्ञापन

घर पर फूलों से परफ्यूम या इत्र कैसे बनाएं? बस दो इंग्रीडिएंट्स की होगी जरूरत

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं? महंगे परफ्यूम खरीदते-खरीदते परेशान हो गए हैं? या फिर स्किन पर जलन होती है? आप घर पर ही सिर्फ 2 चीजों से नेचुरल और केमिकल-फ्री परफ्यूम बना सकते हैं…

घर पर फूलों से परफ्यूम या इत्र कैसे बनाएं? बस दो इंग्रीडिएंट्स की होगी जरूरत
बाजार के केमिकल वाले परफ्यूम से बचें, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल इत्र

How to Make Perfume at Home:बाजार में मिलने वाली हर चीज में मिलावट होती है. कुछ प्रोडक्ट्स में ऐसी चीजें भी मिली होती हैं जो कई बार हमें नुकसान पहुंचाती हैं. बाजार में मिलने वाले परफ्यूम की बात करें तो इनमें अक्सर सिंथेटिक केमिकल, फ्थालेट्स और फिक्सेटिव होते हैं, जिनसे सिरदर्द या स्किन में जलन की समस्या हो सकती है.

बाजार के परफ्यूम की जगह घर का बना इत्र इस्तेमाल करना फायदेमंद है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, DIY इत्र/तेल स्किन पर रिएक्ट नहीं करते और त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं.

पारंपरिक अत्तर बनाम परफ्यूम: क्या है अंतर?

इस बीच एक सवाल यह भी आता है कि इत्र और परफ्यूम में क्‍या फर्क है. कन्‍नौज अत्तर की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई. इसके अनुसार जानें पारंपरिक अत्तर बनाम परफ्यूम: क्या है अंतर?

अत्तर क्या होता है?

सबसे पहले समझते हैं कि अत्तर होता क्या है.अत्तर मूल रूप से कंसंट्रेटेड परफ्यूम ऑयल (सघन खुशबू वाले तेल) होते हैं. आसान भाषा में कहें तो इनमें अल्कोहल नहीं होता. अत्तर फूलों, जड़ी-बूटियों और मसालों से तैयार किए जाते हैं.

असली अत्तर: 100% प्राकृतिक और शुद्ध होते हैं. इनमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

परफ्यूम क्या होता है और इसमें कौन-से केमिकल्स होते हैं?

परफ्यूम एक मिश्रण होता है, जिसे सुगंधित एसेंशियल ऑयल्स या अरोमा कंपाउंड, फिक्सेटिव और सॉल्वेंट के इस्‍तेमाल से बनता है. साथ ही इसमें अल्कोहल, पानी और ऐसे अणु होते हैं जो सामान्य तापमान पर उड़ जाते हैं.

फूलों से परफ्यूम कैसे बनाएं?

आप भी बाजार में मिलने वाले परफ्यूम से परेशानी महसूस करते हैं और नेचुरल परफ्यूम इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां हम आपको घर पर नेचुरल परफ्यूम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जी, हां घर पर महज दो इंग्रीडिएंट से आसानी ने नेचुरल और होममेड परफ्यूम तैयार कर सकते हैं.

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं (How to Make Perfume at Home)

सामग्री

  • 250 ग्राम ताजे मधुमालती के फूल
  • पानी

परफ्यूम बनाने की विधि स्‍टेप बाय स्‍टेप (HOW TO MAKE PERFUME AT HOME)

  1. एक पैन लें उसमें फूलों को डालें, फूलों को पानी में डुबो दें और एक ढक्कन को उल्टा करके पैन ढक दें.
  2. फूलों के बीच में एक कांच का बाउल उल्टा करके रखें. इससे ऊपर एक दूसरी कांच की बाउल रखें. अब ढक्कन को उल्टा करके ढंकें.
  3. ढक्कन के ऊपर आइस क्यूब्स डाल दें.
  4. फूलों वाले पानी को सबसे कम आंच पर गर्म करें. पानी के गर्म से होने से पानी भाप बन कर ऊपर जाता है और ठंडे ढक्कन से टकराकर वेपर कंडेंस होकर बूंदों में बदल जाते हैं और बाउल यानी कटोरी में जमा हो जाते हैं. इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें और इस्तेमाल करें.
  5. 45 मिनट तक गर्म करें और जरूरत के हिसाब से बर्फ के टुकड़े डालते रहें.
  6. अगर आपको तेज खुशबू पसंद है, तो बर्तन में ताजे फूल डालकर इस प्रक्रिया को दोहराएं.
  7. आप अपनी पसंद की खुशबू बनाने के लिए जेरेनियम, गुलाब, चमेली जैसे एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं.

इस तरह आप घर में केमिकल फ्री परफ्यूम बना पाएंगे और आपकी स्किन को इससे कभी कोई नुकसान नहीं होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मूड और पर्सनैलिटी के हिसाब से चुनें सही खुशबू | घर पर ही परफ्यूम कैसे बनाएं? (Perfume Kaise Banaye Ghar Par)

आप अपने परफ्यूम के साथ एसेंशियल ऑयल्स को मिलाकर उनकी खुशबू को अपने स्वाद और व्यक्तित्व के अनुसार बदल सकते हैं. नीचे दिए गए कुछ खास मकसदों के लिए आप इन खुशबुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. रिलैक्सेशन (Relaxation): लैवेंडर, मस्क, नेरोली, सीडरवुड
2. फ्रेशनेस (Refreshment): साइट्रस खुशबू जैसे ऑरेंज, लेमनग्रास, नींबू, लाइम
3. फ्रेश खुशबू (Fresh Scent): ग्रेपफ्रूट, अदरक
4. रोमांटिक (Romantic): गुलाब, लाइम, लैवेंडर
5. सेंसुअस (Sensuous): स्वीट ऑरेंज, चंदन
6. मीठी खुशबू (Sweet): लैवेंडर, कैमोमाइल, इलायची, जेरैनियम
7. एनर्जेटिक/ब्राइट (Bright): पुदीना, रोज़मेरी, नींबू, सेज
8. वाइल्ड & वुडी (Wild & Woody): जुनिपर, सीडरवुड, बर्गामोट
9. रिच खुशबू (Rich): लैवेंडर, लौंग, जायफल

संदर्भ :

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC7865210/

https://kannaujattar.com/attar-vs-perfume/

Also Red

प्रेग्नेंसी में स्किन के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहनाज हुसैन ने बताए आसान घरेलू उपाय

गर्मियों में क्या लगाएं - इत्र, परफ्यूम या डियो? जानिए कौन देता है सबसे लंबी खुशबू

परफ्यूम खरीदते समय सिर्फ खुशबू पर न जाएं, ये टेक्निकल बातें समझें तभी मिलेगा लॉन्ग-लास्टिंग और ओरिजिनल सेंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com