विज्ञापन

Karwa Chauth पर पत्नी के बालों की ये यूनिक चुड़िया दें तोहफे में, देखिए कैसे बनती हैं हेयर बैंगल्स

How to Make Bangles Out of Hair: इंस्टाग्राम पर एक ज्वेलरी मेकर का वीडियो चर्चा में है, जिसमें ग्राहक की पत्नी के बालों से खास चूड़ियां बनाई गई हैं. इनमें ग्लिटर और दिल की डिजाइन जोड़ी गई है. ऐसी चूड़ियां बनवाते समय सामग्री, सफाई और स्किन की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है.

Karwa Chauth पर पत्नी के बालों की ये यूनिक चुड़िया दें तोहफे में, देखिए कैसे बनती हैं हेयर बैंगल्स
पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बालों से बनवाई चूड़ियां
ndtv

कई लोग अपने बालों को खूबसूरती बढ़ाने का जरिया मानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उन्हीं बालों से चूड़ियां बनाने के बारे में सुना है. सोशल मीडिया पर इन दिनों बालों से तैयार की गई चूड़ियों का एक वीडियो चर्चा में है. इसमें एक ज्वेलरी मेकर ने ग्राहक की पत्नी के बालों से खास डिजाइन की चूड़ियां तैयार की हैं. चूड़ियों में ग्लिटर और गोल आकार की डिजाइन भी जोड़ी गई है. यह अनोखा आइडिया लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि, बालों से बनी ज्वेलरी को इस्तेमाल करने से पहले उसकी बनावट, सफाई और स्किन से मिलती जुलती चूड़ियां का ध्यान रखना जरूरी है.

पत्नी को सरप्राइज देने के लिए बालों से बनवाई चूड़ियां

इंस्टाग्राम पर Neha Nikajewels नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में जूलरी मेकर ने बताया कि एक ग्राहक ने अपनी पत्नी के बाल उन्हें भेजे थे और उनसे सुंदर चूड़ियां बनााने को कहा था. ग्राहक  चाहता ता कि चूड़ियों में चावलल के दाने पर पति-पत्नी का नाम लिखने के बजाय छोटा-सा दिल बनाया जााए, ताकि उनकी पत्नी इसे देखकर खुश हो जाएं.

ग्लिटर और दिल से दिया खास लुक

वीडियो में जूलरी मेकर बताती हैं कि केवल बालों से चूड़ियां बनाना उन्हें कुछ साधारण लगा. इसलिए उन्होंने इसमें ग्लिटर का इस्तेमालल किया, जिससे चूड़ियों में चमक आ सके. इसके अलावा ग्राहक की पसंद को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे दिल भी जोड़े गए. तैयार होने के बााद चूड़ियों को सांचे से बाहर निकाला गया. इस तरह बालों को एक खास डिजाइन वाली चूड़ियों में बदल दियाा गया.

ये भी पढ़ें- चावल के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? शीशे सी चमकने लगेगी स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

बालों से बनी जूलरी बनवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

बालों से बनी चूड़ियां सामान्य चूड़ियों से अलग होती हैं. इन्हें बनवाते समय इस्तेमाल होने वाले सामानन और उसे बालों के साथ जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेना जरूरी है. खासकर अगर चूड़ियों में रेजिन या कोई दूसरा केमिकल सामान इस्तेमाल किया गया है, तो यह सुनिश्चित करें कि तैयार उत्पााद पूरी तरह सूख और सख्त हो चुका हो. स्किन पर एलर्जी या जलन हो तो ऐसी चूड़ियां पहनते समय सावधानी बरतनी चाहिए. ध्यान दें कि चूड़ियों के किनारे चिकने होने चाहिए, ताकि वे हाथों को खरोंच न पहुंचाएं. इन्हें पानी और तेज गर्मी से बचााकर रखना भी उपयोगी हो सकता है, हालांकि देखभाल का सही तरीका इस्तेमाल किए गए सामान पर निर्भर करेगा. बालों से बनी यह चूड़ियां किसी की यााद को खुद से जोड़ने का अनोखा तरीका हो सकती है. हालांकि, इसे पहनने का फैसला अपनी पसंद, आराम और सामाान की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- बेसिन को साफ करने का क्या तरीका है? जानिए बेसिन का पाइप जम हो जाए तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Bangles, How To Make Bangles At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com