विज्ञापन

DIY Scrubber: 1 रुपये भी खर्च नहीं... प्लास्टिक की खाली बोतल से 5 मिनट में बनाएं बर्तन धोने वाला जूना, चमक उठेंगे बर्तन

DIY Plastic Bottle Scrubber: खाली प्लास्टिक बोतल को फेंकने के बजाय उससे घर पर बर्तन साफ करने वाला जूना बनाया जा सकता है. बोतल की पतली पट्टियां, लकड़ी की पट्टी और कैंची की मदद से कुछ ही मिनटों में DIY स्क्रबर तैयार करें.

DIY Scrubber: 1 रुपये भी खर्च नहीं... प्लास्टिक की खाली बोतल से 5 मिनट में बनाएं बर्तन धोने वाला जूना, चमक उठेंगे बर्तन
प्लास्टिक बोतल की मदद से कुछ ही मिनटों में DIY स्क्रबर तैयार करें
ndtv

घर में खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतल को अक्सर लोग कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी सी मेहनत से इसी बोतल को बर्तन साफ करने वाले जूने में बदला जा सकता है. इसके लिए आपको बाजार से कुछ सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. एक प्लास्टिक की बोतल, कैंची या कटर और छोटा-सा लकड़ी के फट्टे की मदद से घर पर स्क्रबर तैयार किया जा सकता है. अब घर में काम करने वाली महिलाओं को बर्तनों का साफ करने में आसानी होगी.

सबसे पहले बोतल को काटें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूना बनाने के लिए सबसे पहले साफ और सूखी प्लास्टिक की बोतल लें. कैंची या कटर की मदद से बोतल को बहुत पतली पट्टी के रूप में काटें. इसके साथ ही, कोशिश करें कि पट्टी लगातार और तार जैसी पतली हो. अब करीबब चार इंच लंबा लकड़ी का फट्टा लें और उस पर प्लास्टिक की कटी हुई पट्टी को लगातार लपेटते जाएं. जितनी ज्यादा परतें होंगी, उतना ही घना जूना तैयार होगा.

ऐसे तैयार होगा स्क्रबर

इसके अलावा आप वीडियो में देख सकते हैं कि प्लास्टिक की पट्टियों को एक साथ पकड़कर बीच से किसी मजबूत प्लास्टिक तार या धागे की मदद से कसकर बांध दें. अब दोनों तरफ बने लूप को कैंची से काट दें. कटे हुए हिस्सों को हाथ से फैला दें. इससे प्लास्टिक का जूना जैसा आकार तैयार हो जाएगा. घर में काम करने वाली मम्मी और बहनों को बर्तनों को साफ करने काफी आसानी होगी. 

यह भी पढ़ें: How to Make Rakhi: बाजार वाली राखी भूल जाइए... ऊन से घर पर बनाएं फूल जैसी सुंदर राखी, खर्च भी होगा बेहद कम

इस्तेमाल से पहले रखें ये सावधानी

इसके अलावा, अगर आप घर पर इस तरह का जूना तैयार करना चाहते हैं तो आप प्लास्टिक काटते समय हाथों को चोट से बचाने के लिए सावधानी बरतें. अगर प्लास्टिक को नरम करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमााल करें. साथ ही तैयार जूने को पहले हल्के साबुन और पानी से साफ करके ही इस्तेमाल करें.

जूना बनाने के लिए क्या चाहिए

इसके लिए एक साफ प्लास्टिक बोतल, कैंची या कटर और छोटी लकड़ी की पट्टी की जरूरत होगी. इस तरह बेकार बोतल को दोबारा इस्तेमाल में लाकर घर के काम की चीज बनाई जा सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: DIY Sawan Jhoola: बाजार से महंगा झूला क्यों खरीदें? पुराने टायर और रस्सी से घर पर 5 मिनट में तैयार करें सावन का झूला, देखें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY, Sawan 2026, Boom, Juna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com