विज्ञापन

How to Make Rakhi: बाजार वाली राखी भूल जाइए... ऊन से घर पर बनाएं फूल जैसी सुंदर राखी, खर्च भी होगा बेहद कम

DIY Wool Rakhi Making at Home: रक्षाबंधन पर आप ऊन, मोती और सूई-धागे की मदद से घर पर आसानी से फूल जैसी खूबसूरत राखी बना सकती है. साथ ही कम खर्च में तैयार यह DIY राखी भाई के लिए खास होगी.

How to Make Rakhi: बाजार वाली राखी भूल जाइए... ऊन से घर पर बनाएं फूल जैसी सुंदर राखी, खर्च भी होगा बेहद कम
DIY राखी भाई के लिए खास होगी
ndtv

रक्षाबंधन पर अगर आप भाई के लिए कुछ अलग और खास करना चाहती हैं तो बाजार से राखी खरीदने के बजाय घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं. इसके लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. थोड़ी सी ऊन, कुछ मोती और सूई-धागे की मदद से आप फूल जैसी खूबसूरत राखी बना सकती हैं. इसका डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगता है और इसे अलग-अलग रंग की ऊन से तैयार किया जा सकता है. अगर आपको राखी के डिजाइन देखने हैं तो आप सोशल मीडिया की मदद से इसकी वीडियो देख सकते हैं.

सबसे पहले ऊन की लेयर तैयार करें

वीडियो के अनुसार, सबसे पहले राखी बनाने के लिए ऊन लें और उसे करीब 5 से 7 लेयर में रखें. इसके बाद ऊन के सभी धागों को अच्छी तरह सीधा कर लें. अब जिस तरह घर में मम्मी और बहन अपने बालों की चोटी तैयार करती है, ठीक उसी तरह आप ऊन की लेयरर को दो हिस्सों में बांटकर चोटी की तरह तैयार कर लें. इसके अलावा, जब ऊन की चोटी तैयाार हो जाए तो उसे धीरे-धीरे रोल करें. रोल करते समय ध्यान रखें कि ऊन अपनी जगह से खुले नहीं. अब सूई-धागे की मदद से इसे अच्छी तरह फिक्स कर दें. देखते ही देखते ऊन का डिजाइइन बिलकुल एक फूल जैसी आकृति में दिखाई देगा. वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि राखी को सुंदर दिखाने के लिए आप इसके बीच में एक मोती भी लगाया सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DIY Shivling Waterfall: 100 रुपये से कम खर्च में बनाएं वाटरफॉल शिवलिंग, घर में ही म‍िल जाएंगी ये 5 चीजें

मोती से करें सजावट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब फूल तैयार हो जाए तो उसके बाद आप राखी की डोरी तैयार कर सकते हैं. बची हुई ऊन से पतली रस्सी जैसी डोरी तैयार कर लें. डोररी में शुरुआत में चार-पांच मोती पिरोकर इसे फूल से जोड़ दें. साथ ही अलग-अलग रंग की ऊन इस्तेमाल करके आप कई डिजाइइन की राखियां तैयार कर सकती हैं.

राखी बनाने के लिए चाहिए ये सामान

आपकी जानकारी के अनुसार, इस DIY राखी को बनााने के लिए ऊन, मोती चैंकी और सूई-धागे की जरूरत पड़ेगी. कम सामान में तैयार होने वाली यह राखी भाई के लिए आपके हाथों से बनाया एक खास तोहफा भी बन सकती है.

यह भी पढ़ें:  DIY Sawan Jhoola: बाजार से महंगा झूला क्यों खरीदें? पुराने टायर और रस्सी से घर पर 5 मिनट में तैयार करें सावन का झूला, देखें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Rakhi, Diy Rakhi Ideas, Diy Rakhis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com