- इस तरह से करें स्टडी टेबल साफ.
- ये हैक्स आमाकर दीखिए.
- फिर बच्चे का पढ़ने में लगेगा मन.
Study Cleaning Tips: एग्जाम का टाइम शुरू होने वाला है और बच्चे अब अपना काफी समय पढ़ाई में गुजारेंगे. अक्सर बच्चे पढ़ाई (Studies) अपनी स्टडी टेबल पर ही करते हैं लेकिन एक समस्या है जो हमेशा सामने आ जाती है. बच्चे अधिकतर पढ़ाई के दौरान अपनी स्टडी टेबल (Study Table) को गंदा रखते हैं. बेतरतीब रखा सामान और फैली हुई किताबें (Books) ध्यान भटकाने के साथ साथ टेबल को अच्छा लुक एंड फील नहीं देती है. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने बच्चे के स्टडी टेबल को साफ रख सकते हैं.
रात को सोते समय मुंह में रखकर सो जाएं ये छोटी सी चीज, डायबिटीज, लिवर और पेशाब में जलन हो जाएगी बिल्कुल सही
सामान का मैनेजमेंट सीखें
स्टडी टेबल पर काफी चीजें होती हैं. इनमें पेन, पेंसिल, किताबें, स्टडी लैंप और दूसरी चीजें शामिल हैं. पढ़ते हुए बच्चों की आदत होती है कि वो अपने सामान को बेढंग तरीके से फैला देते हैं. इसलिए हमें बच्चों को सिखाना चाहिए कि पढ़ाई के दौरान और पढ़ाई के बाद सामान को मैनेज कर के रखें.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: Pexels
जरूरी चीजें ही रखें
स्टडी टेबल पर सबसे ज्यादा जरूरी स्टूडेंट्स के लिए जो चीज होती है, वो है स्पेस. किताबें अच्छे से खुल पाएं और आसानी से वो अपनी नोटबुक पर लिख पाएं, इसके लिए स्पेस होना जरूरी है. तो स्टडी टेबल पर ध्यान रखने योग्य चीज है कि कम से कम और जरूरी सामान रखें. ज्यादा सामान न सिर्फ फैला हुआ दिखाई देगा बल्कि पढ़ाई के दौरान व्यवधान पैदा करेगा.
टेबल के ऊपर कवर रखें
टेबल को साफ सुथरी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि टेबल को कवर से सुंदर रखा जाए. इससे न सिर्फ टेबल साफ रहेगी बल्कि बार बार सामान उठाने रखने और साफ करने से उस पर निशान आ जाएंगे. प्लास्टिक के टेबल कवर को आप गीले कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं.

टेबल को खाने से दूर रखें
अक्सर स्टूडेंट्स अपना खाना पढ़ाई के दौरान ही खाते हैं. देखा गया है कि बच्चे स्टडी टेबल पर ही अपना खाना रख लेते हैं. इससे न सिर्फ टेबल गंदी होगी बल्कि किताबें और दूसरी पढ़ाई की जरूरी चीजों को नुकसान पहुंच सकता है. हमें ध्यान रखना चाहिए कि खाने को डाइनिंग टेबल पर खाएं और उसे अपनी पढ़ाई की टेबल से दूर रखें.
Home Remedies For Skin Care: बदलते मौसम में इन होम रेमेडीज से रखें त्वचा का ख्याल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं