Blood deficiency : अगर आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, कमजोरी महसूस हो रही है, किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो इसका मतलब आपके शरीर में खून की कमी हो गई है. ऐसे में फिर आपको अपनी डाइट में आयरन फूड को बढ़ाना चाहिए, जैसे- चुकंदर और अनार का जूस, अंडा, रेड मीट, सूखे मेवे, पालक, आंवला, जामुन, नींबू, सेब, सूखी किशमिश, अंजीर, गुड़ और मूंग फली. इसके अलावा आपको यहां पर इंस्टाग्राम अकाउंट (sona.bhatia.90) पर शेयर की गई असरदार काढ़े की रेसिपी के बारे में भी आपको बताने वाले हैं जिससे आपके शरीर में आयरन, विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है.
इस फल की पत्ती का पेस्ट लगाने से 15 दिन के अंदर चेहरे की झाई हो जाएगी गायब, रामबाण है रेमेडी
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैसे बनाएं काढ़ा
- दो सौ एमएल पानी में 2 टी स्पून गुड़ डालकर पानी उबालें थोड़ा सा ठंडा होने पर नींबू निचोड़ लें और फिर इस काढ़े को सिप-सिप करके पी लीजिए.
- आपको बता दें कि इस काढ़े को आप सुबह खाली पेट पिएं. पीने के 30 मिनट बाद तक आप कुछ भी ना खाएं. इस काढ़े को हर आयु वर्ग के लोग पी सकते हैं.बस 8 साल के छोटे बच्चों को आधा गिलास दीजिए पीने के लिए. वहीं जो लोग माइग्रेन से जूझ रहे हैं वो इस काढ़े में नींबू ना मिलाएं.
- इस काढ़े को पीने से हाथ पैर की झुनझुनी दूर होगी, मुंह के छाले ठीक होंगे और गले की खराश दूर होगी. इसके अलावा पैरों का संतुलन भी ठीक रहेगा.
गुड़ के फायदे
गुड़ आपके शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाएगा. क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है. गुड़ के नियमित सेवन से आयरन के अवशोषण में भी आसानी होती है और हीमोग्लोबिन की संख्या भी बढ़ती है.
नींबू के फायदे
यह एंटीऑक्सीडेंट का रिच सोर्स माना जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होता है. यह रोगाणुओं के संक्रमण को कम करने में मदद कर सकता है. यह एलर्जी से लड़ने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं