How to Stop Stalking ex Online: ब्रेकअप का गम केवल वही समझ सकता है, जिसने कभी सच्चा प्यार किया हो. पार्टनर से अलग होने के बाद दिल को समझाना जितना मुश्किल होता है, उससे कहीं ज्यादा हार्ड खुद को एक्स की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जाने से रोकना होता है. यह आदत न केवल दर्द को बढ़ाती है, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालती है. साथ ही हीलिंग प्रोसेस भी रुक जाता है. अगर आप भी अपने एक्स के नई पोस्ट या स्टोरी चेक करने की आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. आज हम आपको 4 ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं...
1. प्रोफाइल को खुद की पहुंच से दूर करें
अगर आपके एक्स की प्रोफाइल बार-बार सर्च हिस्ट्री या सजेस्टेड अकाउंट्स में दिखाई देती है, तो उसे वहां से हटाना भी आपके लिए काफी मददगार हो सकता है. आप चाहें तो उनके पोस्ट और स्टोरी को म्यूट कर सकते हैं, अनफॉलो कर सकते हैं या कुछ समय के लिए सोशल मीडिया ऐप से दूरी बना सकते हैं. इसके लिए हर बार ब्लॉक करना जरूरी होता है, बल्कि आपके मन में प्रोफाइल देखने की इच्छा और उस पर क्लिक करने के एक्शन के बीच थोड़ा समय लाना होगा.
2. आदत को किसी अच्छी आदत से रिप्लेस करें
एक्स की प्रोफाइल देखने की आदत को छोड़ने के लिए किसी अच्छी आदत से रिप्लेस करें. ऐसे में खुद को रोकने की कोशिश करने की जगह पहले से सोच लें कि जब भी उनकी प्रोफाइल देखने का मन करेगा, तब आप क्या करेंगे. आप थोड़ी देर वॉक करने के लिए जा सकते हैं, किसी दोस्त को मैसेज कर सकते हैं, अपनी पसंद की कोई सीरीज देख सकते हैं, कॉफी बना सकते हैं या कोई किताब पढ़ सकते हैं. यहां तक कि आप 15 मिनट के लिए फोन को दूसरे कमरे में भी रख सकते हैं. बता दें, कि इस आदत की जगह लेने वाली नई एक्टिविटी कुछ ज्यादा खास नहीं होनी चाहिए. इसका मकसद सिर्फ इतना होना चाहिए कि आपके दिमाग के उस ऑटोमैटिक पैटर्न को तोड़ सके, जो आपको बार-बार एक्स की प्रोफाइल खोलने के लिए मजबूर करता है.

3. खुद की हीलिंग की उनकी प्रोफाइल से तुलना न करें
अगर आपको अपने एक्स की पोस्ट घूमते-फिरते, दोस्तों के साथ समय बितातेै या खुश नजर आती हैं, तो यह सोचना स्वाभाविक है कि शायद वे आगे बढ़ चुके हैं. साथ ही ये भी मन में आता है कि आप ही अभी तक उस रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाए हैं. लेकिन सच यह है कि सोशल मीडिया किसी की पूरी जिंदगी नहीं दिखाता, बल्कि सिर्फ चुनिंदा पलों की झलक दिखाता है. एक फोटो, स्टोरी या पोस्ट देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति असल में क्या महसूस कर रहा है.
4. खुद को ब्रेक दें
अगर आप एक्स की प्रोफाइल इसलिए चेक करते हैं, ताकि आपको उनकीी लाइफ अपडेट के बारे में पता चल सके, तो खुद को ब्रेक दें. उदाहरण के लिए आप अगले 7 दिनों तक उनकी प्रोफाइल बिल्कुल नहीं देखेंगे. अगर इस बीच आप बेहतर महसूस करें, तो इस टाइम को और बढ़ा सकते हैं. शुरुआत में यह आदत आपको मुश्किल लग सकती है, लेकिन इससे आपको फायदा जरूर देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: प्यार कोई स्कोरबोर्ड नहीं है, रिश्ते में इन 5 चीजों की गिनती न करें, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं