हम हर दिन सुबह-शाम चेहरे की देखभाल करते हैं. चेहरे पर हल्का सा भी कुछ दाग या पिंपल हो जाए तो हम परेशान हो जाते हैं, लेकिन अक्सर गर्दन और पीठ की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार तैयार होकर आईने में देखने पर महसूस होता है कि चेहरा तो चमक रहा है, लेकिन गर्दन या पीठ की टैनिंग और गंदगी पूरे लुक को फीका कर रही है. गर्दन का कालापन देखने में खराब तो लगता ही है. इसके साथ ही यह आत्मविश्वास को भी कम करता है. इसे साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से भी इसे साफ किया जा सकता है. अगर, आप भी गर्दन और पीठ को साफ रखना चाहते हैं तो घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं गर्दन और पीठ की जिद्दी मैल व टैनिंग हटाने के लिए एक आसान और असरदार होममेड क्लींजर, जिसे तैयार करना भी आसान है.
घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल क्लींजर
- 1 से 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही या सादा दूध
- थोड़ा सा शहद
- जरूरत के अनुसार गुलाब जल या पानी
- इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें
बेसन और दही क्लींजर के फायदे
त्वचा की सफाई- बेसन त्वचा की गहराई से गंदगी और अतिरिक्त तेल निकालता है.
नमी बनाए रखना- दही त्वचा को रूखा होने से बचाता है और नमी देता है.
रंग में सुधार- हल्दी त्वचा के कालेपन और दाग-धब्बों को कम करती है.
क्लींजर कैसे करें इस्तेमाल?
नहाने से पहले इस पेस्ट को गर्दन और पीठ पर लगाएं. लगभग 10 से 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और फ्रेश नजर आ सकती है.
यह क्लींजर कैसे फायदेमंद है?
दरअसल, बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. दही या दूध त्वचा को नरम बनाता है, जबकि शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. वहीं, गुलाब जल त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें:- क्या हेयर स्पा बालों को बना सकता है घना और मजबूत? आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया सच
यह भी पढ़ें:- एक्टर गौरी प्रधान 48 की उम्र में ऐसे रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल, खुद शेयर किया ग्लोइंग स्किन का राज
यह भी पढ़ें:- जब मेकअप किट नहीं थी, तब ऐसे निखारते थे अपनी खूबसूरती, जानिए जापान के सालों पुराने ब्यूटी सीक्रेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं