विज्ञापन

Gardening Tips: बोगनवेलिया में नहीं आ रहे फूल? इन 7 गलतियों को सुधारें, पौधा खिल उठेगा

How to get flowers on Bougainvillea: बोगनवेलिया में फूल नहीं आ रहे तो पानी, धूप, मिट्टी और खाद से जुड़ी गलतियां वजह हो सकती हैं. इन 7 बातों का ध्यान रखकर फ्लावरिंग बढ़ाई जा सकती है. फूल खत्म होने के बाद सूखी और कमजोर टहनियों की हल्की कटाई-छंटाई करें.

Gardening Tips: बोगनवेलिया में नहीं आ रहे फूल? इन 7 गलतियों को सुधारें, पौधा खिल उठेगा
बोगनवेलिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है ये तरीका
ndtv

बोगनवेलिया घर की छत, बालकनी या गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने वाला पौधा है. कम देखभाल में भी यह तेजी से बढ़ता है और रंग-बिरंगे फूलों से पूरा गार्डन सजा देता है. लेकिन अगर आपके बोगनवेलिया में सिर्फ पत्तियां और टहनियां बढ़ रही हैं और फूल नहीं आ रहे, तो इसकी वजह आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट मुकेश कुमार के अनुसार सही मिट्टी, धूप, पानी और कटाई-छंटाई का ध्यान रखकर पौधे में अच्छी फ्लावरिंग कराई जा सकती है.

मिट्टी में जमा न होने दें पानी

एक्सपर्ट के अनुसार, बोगनवेलिया को ऐसी मिट्टी पसंद है जिसमें पानी आसानी से निकल जाए. करीब 70 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 20 प्रतिशत रेत या कोकोपीट और 10 प्रतिशत सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जरूरत से ज्यादा पानी न डालें

रोज-रोज पानी डालना बोगनवेलिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जब गमले की ऊपर की मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें. ज्यादा पानी से पत्तियां तो खूब आती हैं, लेकिन फूल कम हो सकते हैं.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

धूप की कमी न होने दें

एक्सपर्ट ने बताया कि बोगनवेलिया को भरपूर धूप चाहिए. पौधे को रोजानाा करीब 5 से 6 घंटे सीधी धूप मिलने से फूल आने में मदद मिलती है. बहुत ज्यादा छांव वाली जगह पर रखने से फ्लावरिंग कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

गमले में जरूरी है ड्रेनेज

गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होनाा चाहिए. पानी जमा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं और पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है.

समय पर करें कटाई-छंटाई

फूल खत्म होने के बाद सूखी और कमजोर टहनियों की हल्की कटाई-छंटाई करें. इससे नई शााखाएं निकलती हैं और अगली फ्लावरिंग बेहतर हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

खाद का रखें संतुलन

इसके अलावा, हर 2 से 3 महीने में जैविक खाद डाल सकते हैं. बहुत ज्यादाा खाद देने से सिर्फ पत्तियों की ग्रोथ बढ़ सकती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

पौधे को बार-बार जगह न बदलें

बोगनवेलिया को एक बार सही धूप वाली जगह मिल जाए तो उसे बार-बार दूसरी जगह शिफ्ट न करें. स्थिर वातावरण में पौधा बेहतर तरीके से बढ़ता है और फूल भी दे सकता है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आापका बोगनवेलिया सिर्फ हरा-भरा ही नहीं रहेगा, बल्कि रंग-बिरंगे फूलों से गार्डन की रौनक भी बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: नदी में मछली पकड़ने का सबसे आसान तरीका क्या है? मछली को कौन सी गंध आकर्षित करती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips, Gardening Tips For - Home, Gardening Tips For Home Garden, Gardening Tips For Raat Rani, Gardening Tips For Tulsi Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com