- स्किन के लिए अच्छे हैं ये नुस्खे.
- चमक जाएगा चेहरा.
- स्किन दिखेगी खिली-खिली.
Skin Care: घर की ऐसी अनेक चीजे हैं जो चेहरे को निखारने के लिए काफी हैं. इन चीजों का अगर सही तरह से इस्तेमाल कर लिया जाए तो आपको रोजाना पार्लर (Parlor) के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती. लेकिन, हर किसी को इन नुस्खों का सही इस्तेमाल नहीं आता जिस चलते त्वचा कई बार खुरदरी और रूखी-सूखी (Dry Skin) नजर आती है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही यहां कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया जा रहा है. जानिए किस तरह मिनटों में ही आपकी बेजान त्वचा में जान भर उठेगी.
त्वचा को निखारने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies For Glowing Skin
पपीता
पपीता उन फलों में से है जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स और मैल भी निकालता है और साथ ही चेहरे तो एंटी-एजिंग गुण भी देता है. हफ्ते में एक बार पपीता लें और चेहरे पर हल्के हाथों से घिसते हुए पपीते (Papaya) का पल्प लगाएं. इसे लगभग 15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद धो लें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ढेरों फेस पैक बनाने में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है. इसे लगाने का एक सबसे आसान और अच्छा तरीका है दूध के साथ मिलाना. जरूरत के अनुसार बेसन लेकर दूध से पेस्ट तैयार करें. इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाई जा सकती है. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. हफ्ते में इसे 2 बार लगाया जा सकता है.
चेहरे को स्क्रब करने की भी जरूरत होती है जिससे जगह-जगह जमा मैल और ब्लैकहेड्स (Blackheads)आदि निकल जाएं. इसके लिए 2 चम्मच ओट्स लेकर पीस लें और इसमें दही मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 2 मिनट घिसें और धो लें. आपको चेहरे पर इसका असर साफ महसूस होगा.
हल्दी
हल्दी को चेहरे पर कम मात्रा में लगाया जाता है ताकि चेहरा पीला नजर ना आए. इसके लिए 2 से 3 चुटकी हल्दी को शहद में मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. यह पैक त्वचा का निखार बनाए रखने के साथ ही फोड़े-फुंसी (Pimples) दूर रखेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
जाह्नवी कपूर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं