विज्ञापन

केवल 20 रुपये में करें सोफे की ड्राई क्लीनिंग, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में चमकेगा आपका सोफा

Sofa Cleaning Tips: अक्सर घर में सोफे पर धूल मिट्टी, पसीने के दाग या खाने-पीने की चीज़ों के निशान पड़ जाते हैं. इन जिद्दी निशानों को सोफे से हटाने के लिए आप नीचे बाताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

केवल 20 रुपये में करें सोफे की ड्राई क्लीनिंग, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में चमकेगा आपका सोफा
Sofa Cleaning Tips
Unsplash

Sofa Cleaning Tips: अक्सर घर में सोफे पर धूल मिट्टी, पसीने के दाग या खाने-पीने की चीज़ों के निशान पड़ जाते हैं. लोग इन निशानों को साफ करवाने के लिए महंगे वैक्यूम क्लीनर (Vaccum Cleaner) या प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग सर्विस (Dry Cleaning Service) पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके घर पर मिलने वाली साधारण चीजों और मात्र 20 रुपये के खर्च से आप अपने पुराने और गंदे सोफे को बिलकुल नया जैसा चमका सकते हैं. खास बात यह है कि इस आसान ट्रिक के लिए आपको किसी मशीन या वैक्यूम क्लीनर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका सोफा कुछ ही मिनटों में साफ और फ्रेश नजर आने लगेगा.

सोफा साफ करने से पहले फैब्रिक के बारे में जरूर जानें-

सोफा क्लीन करने से पहले उसका मटेरियल समझना बहुत जरूरी होता है. हर सोफे पर एक कोड लिखा होता है, जो बताता है कि उसे किस तरीके से साफ करना चाहिए.

  • W का मतलब है कि आप क्लीनिंग करने के लिए पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • S का मतलब है कि बिना पानी वाले हल्के साल्वेंट का इस्तेमाल करें.
  • S/W का मतलब है कि पानी और सॉल्वेंट दोनों चल सकते हैं.
  • X का मतलब है कि केवल वैक्यूम क्लीनिंग का इस्तेमाल करें.
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- कटहल काटते ही हाथ क्यों हो जाते हैं चिपचिपे? जानें कटहल काटने का आसान तरीका, बस अपनाएं ये 5 स्टेप

घर पर सोफे की ड्राई क्लीनिंग का आसान तरीका-

  1. सबसे पहले सोफे की ऊपर जमी धूल को सूखे कपड़े से साफ करें.
  2. इसके बाद कुशन को हल्के से थपथपाकर अंदर की धूल निकाल लें.
  3. अब एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा (Baking Soda), सफेद सिरका (White Vinegar) और डिशवॉश लिक्विड (Dishwash Liquid) मिलाएं.
  4. अब एक साफ सूती कपड़ा (Cotton Cloth) इस घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें.
  5. इस कपड़े को किसी ढक्कन या सपाट बर्तन पर लपेट लें ताकि आप उसे आसानी से पकड़ सकें.
  6. अब इस कपड़े को सोफे की सतह पर हल्के दबाव के साथ रगड़ें.
  7. इससे सोफे के अंदर जमी गंदगी धीरे-धीरे बाहर आने लगेगी.
  8. अगर सोफे पर चाय, कॉफी या खाने के दाग हैं, तो उस जगह थोड़ा सा घोल लगाकर पुराने टूथब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें। फिर कपड़े से साफ कर लें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे.
  9. सफाई के बाद कमरे का पंखा चला दें और सोफे को 1 से 2 घंटे तक सूखने दें. 

इस आसान और सस्ते तरीके से आपका सोफा बिना ज्यादा मेहनत के बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा.

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sofa Cleaning Tips, How To Clean Sofa At Home Using Baking Soda, How To Clean Sofa At Home Easily In Hindi, Sofa Saaf Karne Ke Tips, How To Clean Sofa At Home Without Vacuum Cleaner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com