विज्ञापन

रगड़-रगड़कर हो गए परेशान, नहीं जा रहे गद्दे के जिद्दी दाग... एक बार ट्राय करें ये डीप क्लीनिंग टिप्स, नए जैसा चमक उठेगा गद्दा

Gadde ki Safai ka Sahi Tarika: गद्दे की सिर्फ चादर बदलना काफी नहीं है. गद्दे में धूल, पसीना और गंदगी जमा हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित वैक्यूमिंग के साथ हर 3 से 6 महीने में डीप क्लीनिंग करें और दाग लगने पर गद्दे को ज्यादा गीला करने से बचें.

रगड़-रगड़कर हो गए परेशान, नहीं जा रहे गद्दे के जिद्दी दाग... एक बार ट्राय करें ये डीप क्लीनिंग टिप्स, नए जैसा चमक उठेगा गद्दा
सबसे पहले गद्दे की धूल करें साफ
ndtv

हम रोज करीब 7 से 8 घंटे जिस गद्दे पर बिताते हैं, उसकी सफाई पर अक्सर ध्यान नहीं देते है. चादर और तकिए के कवर को नियमित रूप से बदलने के बावजूद गद्दे में पसीना, धूल, त्वचा के कण और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है. कई बार चाय या खाने-पीने की चीज गिरने से दाग और बदबू भी आने लगती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ चादर बदलना गद्दे की सफाई के लिए पर्याप्त नहीं है. गद्दे को समय-समय पर वैक्यूम करना और करीब 3 से 6 महीने में उसकी डीप क्लीनिंग करना बेहतर माना जाता है.

सबसे पहले गद्दे की धूल करें साफ

बता दें कि गद्दे की सफाई शुरू करने से पहले उसकी चादर, कवर और दूसरे बिस्तर हटा दें. इसके बाद गद्दे की पूरी सतह को वैक्यूम क्लीनर से अच्छी तरह साफ करें. खासकर कोनों और सिलाई वाली जगहों पर ध्यान दें, जहां धूल आसानी से जमा हो जाती है. गद्दे को जोर-जोर से पीटने के बजाय वैक्यूम करना बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इससे धूल कम फैलती है.

बदबू के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर गद्दे से हल्की बदबू आ रही है तो उस पर बेकिंग सोडा की पतली परत छिड़क सकते हैं. इसे करीब 30 मिनट से कुछ घंटे तक छोड़ने के बाद अच्छी तरह वैक्यूम कर लें. हालांकि, बेकिंग सोडा गद्दे को सैनिटाइज करने का विकल्प नहीं है और हर तरह के दााग या गंदगी को हटाने की गारंटी नहीं देता.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें

दाग हटाते समय गद्दा न भिगोएं

गद्दे पर चाय, कॉफी या किसी दूसरी चीज का दाग लग गया है तो उसे तुरंत साफ करना बेहतर है. हल्के साबुन या माइल्ड डिटर्जेंट के घोल में कपड़ा हल्का गीला करके दाग वाली जगह को धीरे-धीरे पोंछें. गद्दे पर सीधे ज्यादा पानी या क्लीनिंग लिक्विड डाालने से बचें. ज्यादा नमी अंदर रह जाने पर बदबू और फफूंद की समस्याा हो सकती है.

सफाई के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी

गद्दे की सफाई के बाद उसे पूरी तरह सूखने दें. कमरे में खिड़कियां खोलकर हवा का रास्ता बनाएं या पंखे की मदद लें. अगर गद्दे के निर्माता ने धूप में रखने की अनुमति दी है, तभी उसे कुछ समय के लिए धूप दिखाएं. गद्दा पूरी तरह सूखने के बाद ही उस पर साफ चादर बिछाएं. अगर गद्दे में लगातार बदबू, नमी, फफूंद या गहरे दाग बने हुए हैं तो घरेलू उपायों के बजाय प्रोफेशनल मैट्रेस क्लीनिंग की मदद लेनाा बेहतर हो सकता है. अलग-अलग गद्दों की सामग्री के हिसाब से सफाई का तरीका भी अलग हो सकताा है, इसलिए निर्माता के निर्देश जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे रखें? जानिए बेडरूम में बिना वॉर्डरोब के कपड़े रखने के 5 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mattress Cleaning Tips, How To Clean Mattress, How To Clean Mattress At Home Without Vacuum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com