विज्ञापन

अपनी एनर्जी कैसे 10 गुना बढ़ाएं, बीके शिवानी ने बताया 24 घंटे अपनाने वाला आसान फार्मूला

बीके शिवानी कहती हैं कि जब मन शांत, सकारात्मक और स्थिर होता है, तो व्यक्ति न केवल अधिक ऊर्जावान महसूस करता है, बल्कि उसके रिश्ते, काम और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होने लगती है.

अपनी एनर्जी कैसे 10 गुना बढ़ाएं, बीके शिवानी ने बताया 24 घंटे अपनाने वाला आसान फार्मूला
बीके शिवानी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही थकान, तनाव और नेगेटिव विचारों से घिर जाते हैं. दिन शुरू होने से पहले ही ऐसा लगता है कि एनर्जी खत्म हो गई है. ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी ने अपनी वीडियो में बताया कि हमारी एनर्जी सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि हमारे विचारों से भी बनती है. बीके शिवानी ने बताया कि अगर आप केवल एक कदम उठाकर 24 घंटे तक अपने विचारों पर ध्यान दें और नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच से बदलें, तो आपकी एनर्जी कई गुना बढ़ सकती है. बीके शिवानी कहती हैं कि जब मन शांत, सकारात्मक और स्थिर होता है, तो व्यक्ति न केवल अधिक ऊर्जावान महसूस करता है, बल्कि उसके रिश्ते, काम और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होने लगती है. चलिए आपको बताते हैं एनर्जी को बढ़ाने के लिए फार्मूला कौन सा है.

ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर लोगों की आम समस्याओं को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक वीडियो में उन्होंने बताया कि हमारी एनर्जी का लेवल बाहरी परिस्थितियों से कम और हमारे विचारों से ज्यादा प्रभावित होता है. उनका कहना है कि अगर हम अपने मन को सही दिशा देना सीख लें, तो जीवन में सकारात्मकता, शांति और शक्ति कई गुना बढ़ सकती है.

एनर्जी कैसे बढ़ेगी

बीके शिवानी बताती हैं कि दिनभर हमारे मन में हजारों विचार और सवाल दौड़ते रहते हैं. अगर, इन विचारों में चिंता, गुस्सा, तुलना और डर ज्यादा हो, तो हमारी मानसिक ऊर्जा लगातार कम होती रहती है. वहीं सकारात्मक, शांत और सशक्त विचार हमारे भीतर नई ताकत पैदा करते हैं.

24 घंटे का नो कंप्लेंट चैलेंज

अगले 24 घंटों के लिए आपको इस बात से एवेयर रहना है कि आपके मन में किसी भी व्यक्ति, परिस्थिति या खुद के प्रति कोई नकारात्मक विचार न आए. जब हम बार-बार कहते हैं मैं बहुत थक गया हूं, काम बहुत ज्यादा है या यह व्यक्ति बहुत ख़राब है, तो हमारी मानसिक ऊर्जा बहुत नीचे गिर जाती है. इससे शरीर भी थका हुआ महसूस करने लगता है.

बीके शिवानी के अनुसार, सिर्फ कुछ मिनट मेडिटेशन करने से ही बात नहीं बनती. जरूरी यह है कि पूरे दिन अपने विचारों, शब्दों और प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दिया जाए. अगर हम हर परिस्थिति में स्थिर और सकारात्मक रहने का अभ्यास करें, तो हमारी मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगती है.

कैसे लागू करें?

सुबह की शुरुआत- सुबह उठते ही सबसे पहले 5 मिनट भगवान या ब्रह्मांड को शुक्रिया कहें. खुद से कहें आज का दिन बहुत सुंदर है, मैं शांत और शक्तिशाली हूं.

दिनभर का व्यवहार- ऑफिस या घर में जब कोई बात आपकी मर्जी के मुताबिक न हो, तो तुरंत शिकायत करने के बजाय कहें, कोई बात नहीं, इसे स्वीकार करते हैं.

रात का समय- सोने से पहले पूरे दिन में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए सबको मन ही मन माफ करें और शुक्रिया बोलकर सोएं.

यह भी पढ़ें:- जोजोबा से रोजहिप तक, चेहरे का रूखापन दूर करने वाले 5 बेहतरीन फेस ऑयल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें:- क्या सच में नहाते समय दो बार साबुन लगाना चाहिए? जानिए डबल क्लींजिंग का ट्रेंड कितना सही 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BK Shivani, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com