Winter food to boost immune system : ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम (immunity booster) कमजोर हो जाता है, जिसके कारण लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं.सर्दी जुकाम (sardi jukam se kaise bachein) की चपेट में बार-बार आ जाते हैं. इसलिए विंटर सीजन शुरू होने से पहले अपनी डाइट (thand ke diet me kya shamil karen) में बदलाव जरूर करनी चाहिए. इससे आपका इम्यून सिस्टम ठंड से लड़ने के लिए तैयार रहेगा. तो चलिए जानते हैं ठंड के मौसम में कौन सी डाइट फॉलो करनी चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ठंड के मौसम में क्या डाइट करें फॉलो - What diet to follow in winter season
हल्दीआप हल्दी को डाइट में जरूर शामिल करें. यह गठिया के इलाज में फायदेमंद हो सकता है. इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं. यही कारण है कि इस मसाले को कई डाइटीशियन डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
अदरकअदरक सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है. अदरक शरीर में सूजन को कम करता है. यह गले की खराश दूर करता है. यह मतली की भी परेशानी को कम करता है. इसमें कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सेहत को बेहतर बनाता है.
लहसुनलहसुन सर्दी खांसी में भी मदद करता है. यह खाने का स्वाद भी बेहतर करता है. इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में मदद करता है. इसके गुण आपको संक्रमण से बचाने में मदद करता है.
खट्टे फलसर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करें. इससे शरीर में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
बादामसर्दी के मौसम सूखे मेवे जरूर खाएं. यह परफेक्ट इम्यून बूस्टर फूड है. आप गुड़ और शहद को भी शामिल कर सकते हैं अपनी डाइट में. इससे भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं