Sleeping cycle of kids : अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है. इससे आपके शरीर को सुचारु रूप से चलने में मदद मिलती है. इसलिए एक्सपर्ट 8 घंटे की नींद पूरी करने के लिए कहते हैं क्योंकि नहीं सोने के कारण आपको स्किन, पेट और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. सही से न सोने के कारण आपकी डेली रूटीन बिगड़ जाती है, पूरा दिन सुस्ती लगती है, अभी हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि जो बच्चे नींद पूरी नहीं करते हैं उनमें सोसाइड करने के ख्याल बढ़ रहे हैं. कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड सुसाइड प्रिवेंशन रिसर्च लेबोरेटरी में हुई स्टडी के अनुसार, 10 से 14 साल की उम्र में सुसाइड के ख्याल आने के मुख्य कारणों में से एक नींद की कमी पाया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कितने बच्चों पर किया गया रिसर्च
आपको बता दें कि इस स्टडी में अमेरिका के 21 जगहों पर 8 हजार 8 सौ बच्चों पर रिसर्च किया गया. जिसमें सोते रहने में दिक्कत, जागते रहना, ज्यादा नींद, नींद में सांस लेना, पसीना आना, आधी नींद देखी गई है. साथ ही इस स्टडी में अवसाद, चिंता और फैमिली स्ट्रगल की हिस्ट्री जैसे फैक्टर्स ने भी सुसाइड के ख्याल को बढ़ावा दिया, ऐसा पाया गया.
बच्चों में न आए सोसाइडल ख्याल तो क्या करें
बच्चों को रात में आरामदायक कपड़े पहनाकर सुलाएं, इससे नींद अच्छी होती है.
वहीं, रात को सोने से पहले बच्चों को ब्रश जरूर कराएं.
इसके अलावा सोने से पहले बच्चे को वॉशरूम जरूर लेकर जाएं.
सोते समय बच्चों को कहानी और कविताएं सुनाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं