विज्ञापन

बालों में हेयर ऑयल और सीरम कैसे लगाएं, जानें बालों को चिपचिपा बनाए बिना सिल्की कैसे रखें

कई लोग बालों को चमकदार बनाने के लिए तेल और सीरम के तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल चमकदार दिखने के बजाय चिपचिपे और बेजान लगने लगते हैं. यहां जानिए बालों में हेयर ऑयल और सीरम कैसे लगाएं?

बालों में हेयर ऑयल और सीरम कैसे लगाएं, जानें बालों को चिपचिपा बनाए बिना सिल्की कैसे रखें
बालों में तेल कैसे लगाएं?
file photo

आजकल की भागदौड़ और खराब खानपान के चलते बालों का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन बालों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. बालों को हेल्दी और खूबसूरत दिखने के लिए हेयर ऑयल और सीरम का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. कई लोग बालों को चमकदार बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल चमकदार दिखने के बजाय चिपचिपे और बेजान लगने लगते हैं. अगर, आप भी बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं बालों में हेयर ऑयल और सीरम कैसे लगाएं. बालों चिपचिपा बनाए बिना सिल्की कैसे रखें.

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्ली हेयर एक्सपर्ट और हेयर केयर फॉर्म्युलेटर विजय वडिवु रंगासामी ने बताया कि किसी भी हेयर प्रोडक्ट का असर बालों की बनावट, घनापन और नेचुरल ग्रोथ पर निर्भर करता है. इसके अलावा बालों की देखभाल के लिए आप किस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे गीले बालों पर लगा रहे हैं या फिर सूखे बालों पर, जिसके रिजल्ट अलग-अलग हो सकते हैं.

हेयर ऑयल लगाने का सही तरीका

अगर, आप बालों में तेल लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए. छोटे बालों के लिए कुछ बूंदें और लंबे बालों के लिए 1 से 2 चम्मच तेल बहुत रहता है. इसके अलावा तेल लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि तेल को बालों के बीच के हिस्से से लेकर सिरों तक यानी स्कैल्प पर नहीं लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से बात चिपचिपे नहीं होंगे. अगर, स्कैल्प पर तेल लगाना जरूरी है, तो बहुत हल्के हाथ से ही लगाएं.

हेयर सीरम लगाने का सही तरीका

सीरम का इस्तेमाल बालों की फ्रिजीनेस कम करने और उन्हें चमकदार बनाने के लिए किया जाता है. ये गीले बालों पर अच्छा काम करता है. सीरम हमेशा शैम्पू के बाद हल्के गीले बालों पर लगाएं, पूरी तरह सूखे या टपकते हुए गीले बालों पर नहीं लगाना चाहिए. अगर, बाल सूखे हैं, तो दोनों हथेलियों से दबाते हुए सीरम लगाएं, ताकि वह पूरे बालों में अच्छी तरह लग जाए. अगर, आपके बाल छोटे हैं तो आपको सीरम कम लगाना चाहिए. छोटे बालों के लिए 1-2 बूंद सीरम की बहुत हैं. अगर, बाल लंबे हैं तो थोड़ा अधिक ले सकते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, बालों की बनावट के हिसाब से प्रोडक्ट कितना लेना चाहिए और कितना नहीं लेना चाहिए. इस बात का ध्यान रखना चाहिए. पतले और जल्दी चिपचिपे दिखने वाले बालों के लिए हल्का, वॉटर-बेस्ड सीरम अच्छा रहता है. वहीं, मोटे और घने बालों के लिए थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- गमले में आंवला कैसे उगाएं? बीज से पौधा तैयार करने और लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- क्या सिर्फ पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें पुरुषों की त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत क्यों पड़ती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Oil, Hair Serum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com