Skin Care Tips: त्वचा संबंधी कई दिक्कतों में एक्ने यानी फोड़े-फुंसी होना, चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आना और झाइयां दिखना भी शामिल है. ये दिक्कतें अलग-अलग कारणों के चलते हो सकती हैं. स्किन का बैरियर खराब होता है तो एक्ने बढ़ने लगता है, वहीं धूप के कारण या फिर त्वचा पर मेलानिन के ज्यादा प्रोडक्शन से दाग-धब्बे और झाइयां (Pigmentation) नजर आने लगते हैं. ऐसे में त्वचा का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. इन त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि घर की ही कुछ चीजें भी बेहद असरदार साबित हो सकती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे घर की ही चीजों से फेस पैक बनाने का तरीका बता रही हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, इस फेस पैक (Face Pack) को लगाने पर त्वचा पर नजर आने वाले दाग-धब्बे और झाइयां हल्के होने लगेंगे और साथ ही एक्ने की दिक्कत दूर होगी जिससे चेहरे पर निखार आ जाएगा. आइए बिना देरी किए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक्ने, झाइयों और दाग-धब्बों के लिए फेस पैक | Face Pack For Acne, Pigmentation And Dark Spots
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच चावल का पेस्ट, एक चम्मच बेसन (Besan), चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच मुनक्का शहद और जरूरत के अनुसार पानी की जरूरत होगी.
- सभी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लीजिए. अच्छे रिजल्ट्स के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है.
- चावल का पेस्ट बनाने के लिए चावल को पकाकर पीसें और पेस्ट तैयार करें. बेसन के इस्तेमाल से स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं.
- एक्सफोलिएटिंग गुण होने से बेसन स्किन की डेड स्किन सेल्स को हटा देता है.
- हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो एक्ने (Acne) कम करने में खासतौर से असरदार होते हैं.
ये फेस पैक्स भी आ सकते हैं.
एक्सपर्ट के बताए फेस पैक्स के अलावा भी कुछ फेस पैक्स हैं जो चेहरे को निखारने और स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने का काम करते हैं. बेसन में दही और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे भी स्किन की दिक्कतें दूर होती हैं. खासतौर से टैनिंग हटाने में इस फेस पैक का असर दिखता है.
चेहरे पर हल्दी और दूध को मिक्स करके लगाया जा सकता है. टैनिंग और दाग-धब्बों (Dark Spots) को हल्का करने में इस मिश्रण का खासतौर से असर नजर आता है.
- हल्के गीले चेहरे पर शहद को सादा ही मला जाए तो इससे स्किन की ड्राइनेस दूर होती है. शहद एक्ने कम करने में भी असरदार होता है.
- आलू के रस में रूई डुबाकर चेहरे पर लगाने से झाइयों की दिक्कत कम हो सकती है. स्किन को निखारने के लिए यह नुस्खा आजमाया जा सकता है.
- उड़द की दाल को पीसकर इसमें हल्की सी हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार किया जाता है. इस फेस पैक से चेहरे की टैनिंग दूर होती है और स्किन का टेक्सचर बेहतर होने में भी असर नजर आता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं