Life hacks : किचन में कितना भी हम ध्यान से काम करें, लेकिन सब्जी काटते समय चाकू का कट लगना या फिर रोटी सेंकते समय हाथ जल ही जाता है. हालांकि हम इन छोटे-मोटे घावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कुछ दिन बाद बड़े घाव का रूप ले सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको किचन (kitchen hacks) में रखी ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसको इन चोटों पर लगा लेती हैं तो मिनटों में आराम मिल जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कटे और जले पर लगाएं किचन की ये चीजें
- अगर आप लिक्विड चीज से जले हैं, जैसे- चाय, कॉफी, पानी, दाल, सब्जी से तो, फिर आप उस पर तुरंत बर्फ रगड़ लीजिए. इससे आपको राहत मिलेगी. इससे आपको फफोले नहीं पड़ेंगे.
- इसके अलावा काम करते वक्त शरीर का कोई पार्ट जल जाए तो फिर आपको उस जगह पर तुरंत पेस्ट लगा लेना चाहिए. यह पेस्ट हल्के जलने के लिए होता है. ज्यादा जलने पर आप डॉक्टर से संपर्क करें.
- घाव की जलन और दर्द को कम करने में घी और शहद कारगर हैं. घाव को साफ पानी से धोकर सुखा लीजिए और उसके बाद घी लगाएं. असल में घी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण घाव के इन्फेक्शन को रोकने में मदद कर सकते हैं.
- वहीं, एलोवेरा जैल भी कटे जले में आराम दिलाने का काम करता है. इससे जख्म जल्दी ठीक हो जाता है. कच्चे आलू का रस भी आप अप्लाई कर सकती हैं कटे जले पर. आप आलू का एक स्लाइस लीजिए फिर, जली हुई जगह पर लगाइए.
- अगर आपकी स्किन पर कहीं भी जले का निशान पड़ गया है तो नारियल तेल से अप्लाई कर सकती हैं. आप अगर उस जगह पर रोज लगाएंगी तो वह निशान जल्दी हल्का पड़ जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं