हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का मन है तो इस बार सिर्फ साड़ी के रंग पर ध्यान न दें बल्कि ब्लाउज, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप से पूरे लुक को स्टाइलिश बनाएं. बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स से आप अपने लिए कई आसान आइडिया ले सकती हैं. जरूरी नहीं कि पूरा लुक कॉपी करें, अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइलिंग में बदलाव कर सकती हैं.
जेनेलिया देशमुख जैसा सिंपल लुक

अगर आपको सिंपल और स्टाइलिश लुक पसंद है तो मेहंदी ग्रीन साड़ी चुनें. इसके साथ स्लीवलेस या छोटी आस्तीन वाला ब्लाउज अच्छा लगेगा. बिंदी, झुमके और चूड़ियों के साथ लुक पूरा करें. बालों में वेव्स या स्लीक बन बना सकती हैं.
श्वेता तिवारी जैसा ग्लैमरस अंदाज

श्वेता तिवारी से ग्लैमरस साड़ी लुक का आइडिया लें. हल्के वर्क या चमकदार बॉर्डर वाली साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के सााथ पहनें. ग्लोइंग मेकअप और काजल रखें. बालों में गजरा लगाने से ट्रेडिशनल टच मिलेगा.
रुपाली गांगुली जैसा ट्रेडिशनल लुक

रुपाली गांगुली की तरह साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें. सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और झुमके लुक को पारंपरिक बनाएंगे. बालों में बन और गजरा इस लुक को और खूबसूरत कर सकताा है.
यह भी पढ़ें: तिल को जड़ से खत्म कैसे करें? चेहरे से काले तिल हमेशा के लिए कैसे हटाएं, जानिए यहां
आलिया भट्ट जैसा मिनिमल लुक

कम मेकअप और हल्की ज्वेलरी पसंद है तो आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन लें. सिल्क साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज, छोटी बिंदी और झुमके पहनें. नेचुरल मेकअप के साथ यह लुक पूजा के लिए अच्छाा रहेगा.
रुबीना दिलैक जैसा बोल्ड लुक

ब्राइट कलर की साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ रुबीना जैसा ग्लैमरस लुक ट्राई कर सकती हैं. साड़ी चटक हो तो ज्वेलरी हल्की रखें. सॉफ्ट कर्ल्स और ग्लोइंग मेकअप लुक को खास बनाएंगे.
माधुरी दीक्षित जैसा एलिगेंट लुक

माधुरी दीक्षित के ग्रेसफुल अंदाज से इंस्पिरेशन लेकर सिल्क या शिफॉन साड़ी पहनें. हार, झुमके और चूड़ियां पहन सकती हैं. बड़े ईयररिंग्स हों तो नेकपीस छोड़ दें. साथ ही सॉफ्ट कर्ल्स से लुक पूराा करें.
यह भी पढ़ें: कौन सी पत्ती से बाल जल्दी बढ़ते हैं? बालों में चाय पत्ती लगाने का सही तरीका क्या है, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं