विज्ञापन

तिल को जड़ से खत्म कैसे करें? चेहरे से काले तिल हमेशा के लिए कैसे हटाएं, जान‍िए यहां

तिल और मस्से हटाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है? अगर आप दवा ढूंढ रहे हैं तो घर पर ही आप त‍िल हटा सकते हैं. चल‍िए जानते हैं क‍ि कैसे आप इनको र‍िमूव कर सकते हैं.

तिल को जड़ से खत्म कैसे करें? चेहरे से काले तिल हमेशा के लिए कैसे हटाएं, जान‍िए यहां
चेहरे से तिल को हमेशा के लिए कैसे हटाएं.

Mole home remedies : खूबसूरती में चार चांद तभी लगते हैं जब आप के शरीर पर एक भी दाग धब्‍बा ना हो और सुंदर चेहरे के ल‍िए यह बेहद जरूरी है. शरीर पर एक त‍िल जहां आपको खूबसूरत बना देता है.वहीं शरीर में बहुत सारे त‍िल उसे बदसूरत बना देते हैं. सच तो ये है क‍ि चेहरे पर तिल (mole on face ) को सुंदरता की निशानी माना गया, लेकिन चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल ( mole) ब‍िल्‍कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. कभी कभी चेहरे के अलावा पीठ या बाहों पर भी ढेर सारे तिल आ जाते हैं, जो अच्छे नहीं लगते हैं. वैसे तो इन्हें हटाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट मौजूद हैं, लेकिन इनसे साइड इफेक्ट का खतरा भी बना रहता है. आप शरीर पर मौजूद तिल हटान चाहते हैं तो इन उपायों की मदद ले सकते हैं. चल‍िए जानते हैं तिलों को हटाने वाले कुछ आसान घरेलू उपाय तरीके (remedies for removing moles).

तिल को जड़ से खत्म करने के क्या घरेलू उपाय हैं | how to remove moles naturally and permanently

नारियल तेल


तिल को साफ करने के लिए तिल वाली जगह पर हर दिन नारियल से माल‍िश करें. यह उपाय कुछ दिन नियमित रूप से दोहराने से तिल हल्के होने लगेंगे और धीरे धीरे गायब भी हो जाएंगे. सच तो ये है क‍ि तिल हटाने का यह उपाय धीरे धीरे काम करता है, लेकिन इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल


आपके चेहरे पर से अनचाहे तिलों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक अच्‍छा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को तिल पर अच्‍छे से लगाकर रात भर छोड़ दें. फ‍िर सुबह चेहरे या जहां पर आपने यह पेस्‍ट लगाया है, उसे साफ पानी से क्‍लीन कर लें. इस उपाय को कुछ दिन लगातार दोहराएं. फ‍िर तिल धीरे-धीरे हल्‍का होगा और फ‍िर पूरी तरह साफ हो जाएगा.

लहसुन


वैसे तो लहसुन खाने में इस्‍तेमाल क‍िया जाता है. पर अनचाहे मोल्स  को हटाने के लिए गार्लिक का उपयोग भी कर सकते हैं आप. लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह से बारीक पीसकर पेस्‍ट बना लें. इस पेस्ट को तिल पर लगाकर पट्टी से बांध लें. रात भर इसे लगा रहने दें. अच्‍छे से साफ कर लें, कुछ द‍िन में आपको असर द‍िखने लगेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: Pexels

आलू


 अनचाहे मोल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, आलू में ब्लीच के गुण होते हैं,ज‍िससे तिल हटाया जा सकता है. आलू के स्लाइस काट लें और स्लाइस को तिल वाली जगह पर धीरे धीरे रगड़ने लगें. कुछ दिन इस उपाय को करने के बाद तिल पूरी तरह से साफ हो जाएंगे.

शहद


शहद का उपयोग भी तिल हटाने के लिए किया जाता रहा है. एक चम्मच शहद में चुटकी भर हल्‍दी  पाउडर मिलाकर 15 मिनट के लिए तिल पर लगा छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने से साफ कर लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

ISKCON Dwarka में गूंजा 'दिव्य कृष्ण', Kathak के जरिए जीवंत हुई श्रीकृष्ण की लीलाएं

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com