विज्ञापन

कौन सी पत्ती से बाल जल्दी बढ़ते हैं? बालों में चाय पत्ती लगाने का सही तरीका क्या है, जान‍िए यहां

तेजी से बाल लंबे करने के लिए क्या करें? बार‍िश के मौसम में बाल झड़ रहे हैं तो चाय पत्‍ती इसमें कारगर साब‍ित हो सकती है. चल‍िए जानते हैं क‍ि चाय पत्‍ती कैसे आपके ग‍िरते बालों में दवाई का काम कर सकती है.

कौन सी पत्ती से बाल जल्दी बढ़ते हैं? बालों में चाय पत्ती लगाने का सही तरीका क्या है, जान‍िए यहां
चाय पत्ती का पानी बालों में कैसे लगाएं.

Hair Care Tips: क्या आप भी रोज-रोज कंघी में टूटते बालों को देखकर परेशान हो जाते हैं. महंगे शैंपू, तरह-तरह के तेल और दवाइयां आजमाकर थक चुके हैं, लेकिन रिजल्ट जीरो है, तो अब रुक जाइए. आपके झड़ते और बेजान बालों का सही इलाज आपकी अपनी किचन में ही रखा है. यह कुछ और नहीं बल्कि चायपत्ती है. ऋषिकेश के जाने-माने कैलाश योग स्टूडियो (Kailasha Yoga Studio) के फाउंडर कैलाश बिश्नोई महाराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बालों को मजबूती देने का एक बहुत ही शानदार तरीका शेयर किया है. उनका कहना है कि अगर आप चायपत्ती के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो बालों का झड़ना रुक सकता है. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है और फायदे क्या हैं.

चायपत्ती से बाल झड़ना कैसे रुकेगा

  • कैलाश बिश्नोई के मुताबिक, इसके लिए आपको चायपत्ती का पानी बनाना है.
  • इस पानी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 गिलास साफ पानी लें.
  • अब इस पानी में 2 चम्मच नॉर्मल चायपत्ती डाल दें.
  • इसे गैस पर रख दें और तब तक उबलने दें, जब तक कि पानी जलकर एक चौथाई हिस्सा न रह जाए.
  •  इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को छानकर एक बाउल में निकाल लें. अब इसे हल्का ठंडा होने दें.
Scalp Health and Hair Fall

Scalp Health and Hair Fall

चायपत्ती का पानी बालों में कैसे यूज करें

  • कैलाश बिश्नोई महाराज ने बताया कि बालों में लगाने के लिए एक साफ रुई (Cotton) का टुकड़ा लें.
  • इसे चायपत्ती वाले पानी में डुबोएं.
  • अब रुई की मदद से इस पानी को अपने बालों की जड़ों में धीरे-धीरे लगाएं.
  • पूरे सिर की जड़ों में अच्छे से लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें.

चायपत्ती का पानी बालों के लिए कितना फायदेमंद है

कैलाश बिश्नोई महाराज बताते हैं कि ये पानी बेहद चमत्कारी है. ये बालों की जड़ों में जाकर हेयर फॉलिकल्स को अंदर से ठीक करता है और उन्हें पोषण देता है.जड़ों में जाने से बाल मजबूत होते हैं, जिससे उनका बीच से टूटना कम हो जाता है. अगर बाल मजबूत होंगे, तो कंघी करते समय उनका झड़ना अपने आप रुक सकता है.

चायपत्ती का पानी इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी

  • चाय पत्ती का पानी स्कैल्प पर लगाने से पहले उसे अच्छी तरह ठंडा कर लें. गर्म पानी सीधे सिर पर लगाने से जलन हो सकती है.
  • पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे पूरे स्कैल्प पर लगाने से पहले थोड़ी मात्रा में स्किन के छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर रहेगा.
  • अगर खुजली, जलन, लालपन या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
  • आंखों के आसपास भी इसे लगाने से बचें.

ISKCON Dwarka में गूंजा 'दिव्य कृष्ण', Kathak के जरिए जीवंत हुई श्रीकृष्ण की लीलाएं

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com