हरतालिका तीज पर हर मनोकामना होगी पूरी, जब आप अपनी राशि के अनुसार चुनेंगेे साड़ी और चूड़ी का रंग

Hartalika Teej: अखंड सौभाग्य के व्रत हरतालिका तीज में श्रृंगार का बहुत महत्व होता है. ऐसे में राशि के अनुसार अपनी साड़ी और चूड़ियों के रंग को मैच करना आपके लिए शुभ हो सकता है.

हरतालिका तीज पर हर मनोकामना होगी पूरी, जब आप अपनी राशि के अनुसार चुनेंगेे साड़ी और चूड़ी का रंग

Teej 2023: साड़ी और चूड़ी के रंग को लेकर क्या कहती हैं आपकी राशि.

खास बातें

  • तीज पर पहनना चाहतीं हैं कुछ अलग.
  • साड़ी और चूड़ी के रंग को मिलाएं अपने राशि से.
  • खूबसूरती दिखने के साथ प्रसन्न होंगे भगवान.

Saree and Bangles color for teej 2023: अखंड सौभाग्य के व्रत हरतालिका तीज (Hartalika Teej) इस वर्ष 18 सितंबर 2023, सोमवार को मनाया जाएगा. इस व्रत में श्रृंगार को बहुत महत्व होता है. व्रत (Vrat) रखने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. ऐसे में अगर साड़ी और चूड़ियों के रंग का चुनाव अपने राशि के अनुसार किया जाए तो माता गौरी और महादेव प्रसन्न होंगे और कृपा की बरसात होगी. आइए जानते हैं किस राशि वाले को किस रंग की साड़ी और चूड़ी  पहननी चाहिए.

इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, पूजा की अवधि होगी इतने मिनट

मेष राशि

मेष राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के दिन लाल रंग (Red Color) की साड़ी और चूड़ी पहननी चाहिए. प्रेम का प्रतीक यह रंग उनके जीवन में प्रेम को बढ़ा देगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी चंद्र देव है और उनका रंग सफेद हैं. लेकिन तीज के दिन सफेद रंग वर्जित होता है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को गोल्डल या सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए.

मिथुन राशि

मिथुन राशि का रंग हरा है. इस राशि की महिलों को तीज के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनने से बहुत अधिक लाभ मिल सकता है. साड़ी के साथ हरे रंग की चूड़ियां भी जरूर पहनें.

Latest and Breaking News on NDTV

कर्क राशि

इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के लिए गुलाबी रंग चुनना चाहिए. तीज के दिन गुलाबी साड़ी व चूड़ी पहनने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है.

सिंह राशि

इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के दिन लाल या नारंगी रंग की साड़ी व चूड़ी पहननी चाहिए. इससे पति के मन में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत हरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहन कर करनी चाहिए.

तुला राशि

तुला राशि की महिलाओं को तीज के दिन गुलाबी या सिल्वर कलर की साड़ी और चूड़ी पहननी चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत लाल या मैरून रंग की साड़ी व चूड़ियां पहनकर करनी चाहिए.

धनुराशि

धनु राशि की महिलाओं को पीले रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनी चाहिए. इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों को व्रत के दिन बैंगनी या नीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए. इससे पति की लंबी आयु का वरदान मिल सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मीन राशि

मीन राशि की महिलाओं को पीले या नारंगी रंग की साड़ी और चूड़ी पहनकर हरतालिका तीज का व्रत रखना चाहिए.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)