Parenting Tips: बच्चा जब स्कूल जाने लगता है और लिखना शुरू करता है तो सबसे बड़ी दिक्कत आती है लिखावट सुधारने की. बच्चों की लिखावट अगर शुरूआती दिनों में ही ना सुधारी जाए तो आगे चलकर लिखावट के लिए उसे अध्यापक से डांट सुननी पड़ती है और परीक्षा के नंबरों में कटौती होती है सो अलग. इसीलिए बच्चे की लिखावट (Handwriting) सुधारना जरूरी है. अगर आपके बच्चे की लिखावट को भी टीचर मक्खी-मच्छर जैसा कहते हैं तो यहां एक्सपर्ट से जानिए किस तरह बच्चे की लिखावट सुंदर बनाई जा सकती है. कुछ आसान सी बातों को ध्यान में रखकर और सिंपल सी राइटिंग एक्सरसाइज से लिखावट सुधरने लगती है. यहां आपके लिए कुछ 5 बेसिक टिप्स और कुछ एक्सट्रा टिप्स दिए गए हैं जिनसे अच्छी हैंडराइटिंग के लिए बच्चे को प्रैक्टिस करवाई जा सकती है. इन टिप्स को आजमाकर बच्चे की लिखावट में सुधार होने लगेगा.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
लिखावट सुधारने के टिप्स | Tips To Improve Handwriting
बच्चे की लिखावट सुधारने के लिए उससे यह राइटिंग एक्सरसाइज (Writing Exercises) कराना शुरू करें. इससे बच्चे के शब्द खुलने लगेंगे और वो बेहतर तरह से कलम को कागज पर चला पाएगा. इस तरीके को सरदार गुरप्रीत सिंह सीए ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. सबसे पहले लाइन वाला कागज लें और उसपर आयताकार डिब्बा बना लें. इस डिब्बे के दोनों किनारों की तरफ एक लाइन खींचे जिससे दो तिकोने बन जाएं. ऊपर वाले तिकोने पर बड़ा गोला बनाते हुए पेन या पेसिंल को घड़ी की दिशा में घुमाते हुए आगे लेकर जाएं और गोले बनाते जाएं.
इसके नीचे एक और ऐसा ही डिब्बा बनाएं लेकिन इसमें गोला अपनी मर्जी से किसी भी दिशा में बनाया जा सकता है. अब तीसरा डिब्बा बनाएं लेकिन उसके बीच में कोई लाइन खींचे बिना ही पूरे डिब्बे में एक ही आकार के गोले बनाते हुए पेन चलाते रहें. इस एक्सरसाइज को रोजाना करते रहने पर हैंडराइटिंग बेहतर होने में असर दिख सकता है.
प्री स्कूल के बच्चों की लिखावट सुधारने के लिए उनसे इंग्लिश लिखने की लकीरों वाली कॉपी पर यह एक्सरसाइज करवाएं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर स्काई टच प्रीस्कूल अकाउंट से शेयर किया गया है. सबसे पहले बच्चे से सीधी लकीरें खींचने के लिए कहें, एक तरफ लंबी और दूसरी तरफ छोटी लकीरें खिंचवाएं. दूसरी लाइन में बाईं तरफ झुकी हुई तिरझी लकीरें खिंचवाएं और तीसरी लाइन में दाईं तरफ तिरझी लकीरें खींचने के लिए कहें. अब बच्चे से कहें कि अगली लाइन में इंग्लिश की तीनों लाइनों पर लेटी हुई हॉरिजोंटल लकीरें खीचें और ये लकीरें छोटी होनी चाहिए.
इसके बाद अगली लाइन में बच्चे को कहें कि C शेप बनाए और उससे अगली लाइन में उल्टा सी बनाए. अगली लाइन में U लिखते जाना है और इससे उल्टा यू बनवाएं. अगली लाइन में जिगजैग शेप बनाना होगा और उसके बाद उल्टा जिगजैग शेप बनाने के लिए बच्चे से कहें. इन एक्सरसाइजेस से बच्चे की लिखावट में सुधार आ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Hartalika Teej का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जानें पारण का समय | NDTV IndiaNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं