Personality Development: व्यक्ति चाहे कितने ही महंगे कपड़े पहन ले या कितना ही अच्छा मेकअप लगा ले अगर ग्रूम्ड नहीं है तो लोग ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रहते हैं. इसके उलट जो लोग ग्रूम्ड रहते हैं और खुद की ग्रूमिंग पर ध्यान देते हैं उनसे लोग अट्रैक्ट होते हैं. ग्रूमिंग (Grooming) पर ध्यान दिया जाए तो इसमें पर्सनल हाइजीन मैटर करता है, हेयर और स्किन केयर पर ध्यान दिया जाता है और कपड़े पहनने के स्टाइल को भी देखा जाता है. आपका पर्सनल स्टाइल बेहतर हो सके और आप ग्रूम्ड नजर आएं इसके लिए एटिकेट और एलिगेंस कोच मानिक कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स दिए हैं जो उनके अनुसार 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होते और इन टिप्स को आजमा लिया जाए तो इनसे आपकी पर्सनैलिटी 0 से 10 हो सकती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए ग्रूमिंग टिप्स | Grooming Tips For Personality Development
ओरल हेल्थमुंह से आने वाली बदबू (Bad Breath) और गंदे दांत आपकी पर्सनैलिटी को माइनस में ले जाते हैं. आप किसी से बात करते हैं तो व्यक्ति का ध्यान आपके मुंह की तरफ ही होता है. दांत गंदे होना, पीले होना, दांत में कुछ अटका होना या फिर मुंह से गंदी बदबू आना सभी को खराब लगता है और लोग आपसे दूरी बनाने लगते हैं. इसीलिए अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान दें, दिन में 2 बार दांतों को साफ करें, जीभ साफ करें और जरूरत पड़े तो माउथवॉश का इस्तेमाल करें.
अच्छी स्किन क्वालिटी और स्किन हेल्थस्किन की क्वालिटी और स्किन की हेल्थ पर ध्यान दें. अगर स्किन अंदरूनी रूप से अच्छी होगी तभी बाहरी रूप से भी बेहतर नजर आएगी. मेकअप चाहे कितना ही अच्छा हो अगर स्किन अच्छी नहीं होगी तो चेहरे पर नहीं जंचेगा. वहीं, लड़कों को स्किन क्लियर दिखाने के लिए स्किन केयर पर ध्यान देने की जरूरत होती है. एक्सपेंसिव स्किन ट्रीटमेंट्स के बजाय स्किन केयर पर ध्यान दें.
कपड़ें हों साफ और प्रेसअपने कपड़ों को साफ और प्रेस रखना जरूरी है. क्रीज वाली शर्ट या टॉप अच्छे नहीं लगते हैं. चाहे कपड़े महंगे ही क्यों ना हों लेकिन अच्छे से प्रेस किए हुए नहीं होंगे तो आप पर सूट नहीं करेंगे. वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े पर किसी तरह का कोई दाग ना लगा हुआ हो. कपड़ों की स्टाइलिंग पर भी ध्यान दें. कपड़ों का पैटर्न या कलर मैच करे या कोंप्लिमेंट इसका ध्यान दें.
जूते रखें पॉलिश
एक जमाना था जब कहा जाता था कि जूतों से व्यक्ति के बारे में पता चलता है. अगर आपके जूते साफ नहीं होंगे या पॉलिश्ड नहीं होंगे तो देखने में अच्छे नहीं लगेंगे और पूरे लुक को डाउन करेंगे. इसीलिए अपने शूज या सैंडल्स को साफ-सुथरा रखना शुरू करें. खासकर ऑफिस में अपने जूते पॉलिश्ड (Polished Shoes) पहनकर जाएं.
अपनी फ्रेग्रेंस पर ध्यान देंजो लोग अच्छा महकते हैं उनके पास सभी लोग आना चाहते हैं. इसीलिए अच्छा स्मेल करने पर ध्यान दें. रोज नहाएं, पसीने से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए डियो लगाएं और चाहे तो अच्छे फ्रेंग्रेंस वाला परफ्यूम लें. ग्रूमिंग के लिए फ्रेश और अच्छा स्मेल करना जरूरी होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं