विज्ञापन

चमकदार और बेदाग स्किन चाहिए, घर पर ही बनाएं बेसन, हल्दी, दही और शहद का फेस पैक, मिलेंगे कमाल के फायदे

बेसन, हल्दी, दही और शहद से बना यह आसान घरेलू फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने, नमी बनाए रखने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है.

चमकदार और बेदाग स्किन चाहिए, घर पर ही बनाएं बेसन, हल्दी, दही और शहद का फेस पैक, मिलेंगे कमाल के फायदे
बेसन, हल्दी, दही और शहद का फेस पैक

सुबह जब आप आईने में अपना चेहरा देखते हैं, तो मन करता है कि त्वचा साफ, मुलायम और प्राकृतिक चमक से भरपूर नजर आए, लेकिन धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से त्वचा अपनी रौनक खोने लगती है. त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं. ऐसे में आप घर पर ही कुछ चीजों से फेस पैक बना सकते हैं. बेसन, हल्दी, दही और शहद से बना फेस पैक ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है, जिसे कई लोग पीढ़ियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं.

बेसन, हल्दी, दही और शहद से बना यह आसान घरेलू फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने, नमी बनाए रखने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. बेसन को त्वचा की सफाई के लिए बेहतरीन माना जाता है. यह त्वचा पर जमी अतिरिक्त गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है. वहीं, हल्दी में मौजूद गुण त्वचा को निखार देने और उसे स्वस्थ दिखाने में सहायक माने जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका और इसके कमाल के फायदे.

फेस पैक बनाने की विधि

  • बेसन (2 चम्मच)- त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करता है.
  • हल्दी (आधा चम्मच)- रंग निखारती है और बैक्टीरिया दूर करती है.
  • दही (1 चम्मच)- त्वचा को नमी देता है और टैनिंग हटाता है.
  • शहद (1 चम्मच)- चेहरे को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है.

फेस पैक लगाने के तरीका

इस फेस को बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसके बाद इसे साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 15 से 20 मिनट सूखने दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धोएं.

फेस पैक के फायदे

त्वचा में चमक- चेहरे का खोया हुआ निखार वापस आता है.

दाग-धब्बे कम- पिंपल्स और उनके निशान हल्के होते हैं.

गहरी सफाई- रोमछिद्रों की गंदगी निकलती है.

नमी- त्वचा सूखी नहीं रहती, बल्कि मुलायम बनती है.

यह भी पढ़ें:- गर्दन और पीठ के मैल को साफ करने की आसान टिप्स, घर पर बनाएं बेसन-दही का नेचुरल क्लींजर

यह भी पढ़ें:- जब मेकअप किट नहीं थी, तब ऐसे निखारते थे अपनी खूबसूरती, जानिए जापान के सालों पुराने ब्यूटी सीक्रेट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Face Pack At Home, Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com