विज्ञापन

Air Potato Benefits: हवा में पैदा होने वाला आलू, पेट की बीमारियों से लेकर शुगर में है रामबाण

Air Potato Benefits: मार्केट में आपने सामान्य आलू तो बहुत खरीदे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक आलू ऐसा भी है जो हवा में उगता है. जी हां, इस आलू को एयर पोटैटो के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं इस आलू की खासियत क्या है?

Air Potato Benefits: हवा में पैदा होने वाला आलू, पेट की बीमारियों से लेकर शुगर में है रामबाण
What are the uses of air potatoes?

Air Potato Benefits: आलू एक ऐसी है, जिसे किसी भी चीज के साथ मिलाकर खाया जा सकता है. यह केवल सब्जी का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई फायदे पहुंचाने में भी मददगार है. मार्केट में आपने सामान्य आलू तो बहुत खरीदे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक आलू ऐसा भी है जो हवा में उगता है. जी हां, इस आलू को एयर पोटैटो के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं इस आलू की खासियत क्या है?

एयर पोटैटो क्या है?

गेठी जिसे एयर पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है, इसे उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल के जंगलों में उगाया जाता है. वहीं, इसकी फसल नवंबर से दिसंबर के महीने की बीच तैयार की जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

एयर पोटैटो खाने के फायदे

सर्दी-खांसी: गेठी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और जुकाम से राहत दिला सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई शुगर: गेठी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता. शुगरके मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई बीपी: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए भी नियमित रूप से गेठी का सेवन उसके लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इम्यूनिटी बूस्टर: गेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. अगर आप नियमित रूप से इसे खाते हैं, मौसमी इंफेक्शन, कमजोरी और थकान से छुटकारा पाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हड्डियां: गेठी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद सहायक है, इसके सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है, जिससे कमजोरी दूर होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पाचन: गेठी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज, अपच और गैस की समस्या को कम करते हुए पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. 

इसे भी पढ़ें: Mantra Jaap Mala: मंत्र जाप के लिए सही माला कैसे चुनें, जानें प्रकार, महत्व और नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com